Business News: फूड लाइसेंस के नए नियम का प्रयागराज के कारोबारियों ने किया विरोध

उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधारी लाल एवं महामंत्री राजेंद्र सैनी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर इसमें सुधार की मांग की है। चेयरमैन नंदू ओझा एवं संजय मल्होत्रा ने फूड लाइसेंस को भी ड्रग लाइसेंस की तरह करने की मांग की।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:22 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:08 PM (IST)
Business News: फूड लाइसेंस के नए नियम का प्रयागराज के कारोबारियों ने किया विरोध
फूड लाइसेंस में तत्काल परिवर्तन की मांग की, ऐसा न होने पर व्यापारी हो जाएंगे बर्बाद

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन की सिविल लाइंस में आयोजित बैठक में कारोबारियों ने फूड लाइसेंस (खाद्य लाइसेंस) के अव्यवहारिक नियम का विरोध किया। इस नियम में तत्काल परिवर्तन और सुधार की मांग की गई। अध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा कि व्यापारी पहले से ही आनलाइन कारोबार और मंदी की वजह से बेहद परेशान हैं। उस पर इस तरह के अव्यवहारिक नियम व्यापार और व्यापारी को बर्बाद कर देगा। कहा कि फूड लाइसेंस की समाप्ति तिथि से एक माह पहले रिन्यूअल के लिए आवेदन करना जरूरी कर दिया गया है, ऐसा नहीं करने पर हर रोज 100 रुपये के हिसाब से विलंब शुल्क लगेगा। समाप्ति तिथि के बाद लाइसेंस के रिन्यूअल न कराने पर वह स्वत: निरस्त हो जाएगा, जो अन्यायपूर्ण है।

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की है सुधार की मांग

उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधारी लाल एवं महामंत्री राजेंद्र सैनी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर इसमें सुधार की मांग की है। चेयरमैन नंदू ओझा एवं संजय मल्होत्रा ने फूड लाइसेंस को भी ड्रग लाइसेंस की तरह करने की मांग की। इसमें लाइसेंस समाप्ति की तिथि के बाद व्यापारी के पास 180 दिन का समय रिन्यूअल के लिए रहता है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मंत्री रवि शर्मा, प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री आलोक कनौजिया गोपाल मित्तल, अरशद अली, राजेश संगवान आदि शामिल थे।

प्रयागराज : विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और संशोधन का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिलेभर में चले अभियान के तहत शाम तक 6279 लोगों ने फॉर्म भरा। इस अभियान की सफलता के लिए पांच हजार से अधिक बीएलओ तैनात किए गए थे। सुबह 10 से दो बजे तक बीएलओ ने घर-घर जाकर फार्म-छह इकट्ठा किया। उसके बाद पोलिंग बूथ पर बैठकर आए हुए फार्म शाम तक इकट्ठा किया। एडीएम प्रशासन वीएस दुबे ने बताया कि फॉर्म भरने वालों में 2788 लोग 18 से 19 साल की उम्र के हैं। इस अभियान में युवाओं ने मतदाता बनने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन भी वोटर बना जा सकता है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग की ओर से एप भी जारी किया गया है।

chat bot
आपका साथी