Bullet Attack in Prayagraj: गोली से घायल युवक सीरियस, एसओजी व पुलिस आरोपितों को तलाश रही

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पीडि़त के बयान पर हाजी नगर निवासी आसिफ को पकड़ लिया गया। गोली मारने का आरोप हाजी नगर के जीशान जीशान बुलेट वाला और शाहिद मोबाइल वाले पर लगाया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:58 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:58 AM (IST)
Bullet Attack in Prayagraj: गोली से घायल युवक सीरियस, एसओजी व पुलिस आरोपितों को तलाश रही
एसओ करेली ने बताया कि गोली मारने के आरोपितों के बारे में सुराग मिला है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज शहर में करेली थाना क्षेत्र के हाजी नगर अकबरपुर मोहल्ले में शनिवार रात गोली से जख्मी फैजान की हालत नाजुक है। परिवार वाले उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताई है। उधर करेली पुलिस और एसओजी की टीम नामजद आरोपितों की तलाश कर रही है। कुछ करीबियों को उठाकर पूछताछ भी चल रही है। देर रात तक चली छानबीन में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात निकलकर सामने आई। वहीं, फैजान ने साफ तौर पर कोई कारण नहीं बताया है।

करेली के फैजान को बदमाशों ने गोली मारी थी

पुलिस के मुताबिक गौस नगर करेली निवासी फैजान शनिवार रात किसी काम से हाजी नगर मोहल्ले में गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने पीछे से उस पर फायर कर दिया। कंधे में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग आ गए। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल फैजान को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। देर रात फैजान का एक्सरे कराया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताई।

एसपी सिटी बोले कि पीडि़त के बयान पर एक को पकड़ा लिया गया है

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पीडि़त के बयान पर हाजी नगर निवासी आसिफ को पकड़ लिया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने बताया कि जिसका नाम वह ले रहा है, वह सही नहीं है। गोली मारने का आरोप हाजी नगर के जीशान, जीशान बुलेट वाला और शाहिद मोबाइल वाले पर लगाया गया है। अब उन तीनों की तलाश चल रही है। एसओ करेली बृजेश सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के बारे में सुराग मिला है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी