मॉडल प्राइमरी स्कूल घाटमपुर में बीएसए ने बांटा स्वेटर

बीएसए ने स्कूल की अनन्या, आरोही, सगुन, अंश से अंग्रेजी में बात की तो उस पर उन्होंने बच्चों को थैंक यू बोला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:30 AM (IST)
मॉडल प्राइमरी स्कूल घाटमपुर में बीएसए ने बांटा स्वेटर
मॉडल प्राइमरी स्कूल घाटमपुर में बीएसए ने बांटा स्वेटर

प्रयागराज : दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए अभियान ठिठुरते नौनिहाल का व्यापक असर दिखने लगा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने प्राइमरी मॉडल स्कूल घाटमपुर में नौनिहालों को स्वेटर बांटा, वहीं जिले के कई स्कूलों में बच्चों को स्वेटर वितरण का कार्य किया गया। इसके पूर्व डीएम शंभु कुमार ने भी सीडीओ राजकमल यादव के साथ एक प्राइमरी स्कूल में स्वेटर वितरण किया था। अभी भी कई स्कूल हैं जहां बच्चों को स्वेटर नहीं मिल सका है।

शुक्रवार को प्राइमरी माडल स्कूल घाटमपुर पहुंचे बीएसए अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि मेहनत वह सुनहरी चाबी है जो बंद भविष्य के दरवाजे खोल देती है। मॉडल विद्यालय में पिछले वर्ष 52 बच्चे थे, आज इनकी संख्या 117 हो गई है। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण ने स्वेटर वितरण को लेकर जो अभियान चलाया, उससे हमें सही तस्वीर मालूम हुई। जिन बच्चों को स्वेटर नहीं मिल सका है उन्हें जल्द ही स्वेटर दिया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है।

इस दौरान बीएसए ने स्कूल की अनन्या, आरोही, सगुन, अंश से अंग्रेजी में बात की तो उस पर उन्होंने बच्चों को थैंक यू बोला। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मोहिनी शुक्ला के प्रयासों की सराहना की। कहा यदि अव्यवस्थाओं के बीच सकारात्मक सोच रहेगी तो विद्यालय दिन प्रतिदिन प्रगति करेगा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय, एसके ¨सह, विनय ¨सह, रामानंद मिश्रा एबीआरसी, पूर्व ग्राम प्रधान धीरेंद्र प्रताप ¨सह, सत्यप्रकाश, अवनीश कुमार, रवि कुमार सोनकर, नीरज वि‌र्श्वकर्मा, अभिषेक तिवारी, शिक्षामित्र मंजू ¨सह, मोहम्मद शकील आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में शहर के प्राथमिक विद्यालय बाबागंज में हेड मास्टर कलीमउद्दीन ने शुक्रवार को बच्चों को स्वेटर वितरित किया। इस विद्यालय में 50 बच्चे पंजीकृत हैं। उनके साथ शिक्षा मित्र गीता पाल भी रहीं। हेडमास्टर ने खुद के खाते से पैसा निकालकर बांटा स्वेटर :

दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे ठिठुरते नौनिहाल अभियान का असर तेजी से होता दिख रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की बनी सक्त्रियता में बच्चों को स्वेटर वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में स्वेटर के लिए खाते में धनराशि नहीं आई तो प्रधानाध्यापक ने सक्रियता दिखाते हुए अपने खुद के खाते से रकम निकालकर बच्चों में स्वेटर वितरण किया। विद्यालय में कुल पंजीकृत बच्चों की संख्या 152 है।

प्रधानाध्यापक डा. संजीत शुक्ल ने बताया कि बच्चों को स्वेटर वितरण का पैसा अभी खाते में नहीं आया है, फिर भी ठंड को देखते हुए सभी बच्चों को स्वेटर वितरण कर दिया गया है। इसी प्रकार प्राथमिक मॉडल स्कूल भगतपुर में स्वेटर वितरण किया गया। स्वेटर पाकर बच्चों के चहरे खिल उठे। ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव व एनपीआरसी आशुतोष मिश्र ने जैसे ही बच्चों को स्वेटर दिया। प्रधानाध्यापक आशीष द्विवेदी ने बताया कि स्कूल में कुल 147 बच्चे पंजीकृत हैं। 100 बच्चों को स्वेटर वितरित कर दिया गया है। अन्य को भी एक दो दिन में दे दिया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र तिवारी, प्रधान भोलानाथ यादव, कमलेंद्र ¨सह, कांती सरोज, ज्ञान चंद्र, शशी पांडेय आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी