Prayagraj में पूर्व पार्षद के घर के बाहर सरेशाम बमबाजी, प्रीतम नगर में घटना से मची खलबली

आनंद सिंह का आरोप है कि कुछ लड़के अक्सर बदसलूकी करते हैं। तीन दिन पहले भी वही लड़के बच्चों को परेशान कर रहे थे तो निखिल ने विरोध किया था जिस पर उसकी पिटाई कर दी थी। अगले दिन उन्होंने लड़कों को समझाया तो धमकी देते हुए भाग निकले थे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:52 PM (IST)
Prayagraj में पूर्व पार्षद के घर के बाहर सरेशाम बमबाजी, प्रीतम नगर में घटना से मची खलबली
प्रीतम नगर में पूर्व पार्षद आनंद सिंह के घर के बाहर रविवार शाम कुछ युवकों ने बमबाजी कर दी

प्रयागराज, जेएनएन।  प्रीतम नगर में रहने वाले पूर्व पार्षद आनंद सिंह के घर के बाहर रविवार शाम कुछ युवकों ने बमबाजी कर दी। सरेशाम हुई घटना से मोहल्ले में खलबली मच गई। धूमनगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बच्चों को परेशान करने का विरोध किया तो हमला

आनंद सिंह का आरोप है कि उनके मोहल्ले में कुछ लड़के अक्सर आकर बदसलूकी करते हैं। तीन दिन पहले भी वही लड़के मोहल्ले के बच्चों को परेशान कर रहे थे तो निखिल ने विरोध किया था, जिस पर उसकी पिटाई कर दी थी। फिर अगले दिन उन्होंने लड़कों को समझाया तो धमकी देते हुए भाग निकले थे। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ युवक आए और उनके घर के बाहर बमबाजी करके फरार हो गए। इससे मोहल्ले के लोग डर-सहमे हुए हैं। वहीं, इंस्पेक्टर धूमनगंज अनुपम शर्मा का कहना है कि रविवार को प्रीतम नगर में ही कुछ लड़के क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी बीच एक पक्ष से अभिषेक उर्फ प्रिंस व प्रथम और दूसरे पक्ष आरिफ व कई और लड़कों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा बढऩे पर उनके बीच मारपीट हुई तो एक पक्ष वहां से चला गया था। इसके बाद शाम को उनके बीच फिर विवाद हुआ तो बमबाजी कर दी। हालांकि बम से किसी को चोट नहीं पहुंची है और सड़क पर ही बम फेंका था। क्रिकेट के विवाद में बमबाजी की घटना हुई है। पूर्व पार्षद के घर पर बम नहीं फेंका गया और उनकी तरफ से कोई शिकायत भी नहीं दी गई है। बमबाजी करने वालों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी