पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ता

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। प्रयागराज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्‍वच्‍छता मिशन चलाया। मोदी के मिशन को सफल बनाने का संकल्‍प लिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:24 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:24 AM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ता
पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ता

प्रयागराज, जेएनएन। इन दिनों भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन को सेवा सप्‍ताह के रूप में मना रहे हैं। इसी के तहत कार्यकर्ताओं ने सोरांव कस्बा स्थित प्राचीन गोरैया मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फावड़े, हंसिया व कुदाल से मंदिर परिसर की सफाई करते हुए मोदी के मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

देश हित में मोदी कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं : निर्मला

इस अवसर पर काशी क्षेत्र की मंत्री निर्मला देवी पासवान ने कहा कि पीएम मोदी भारत के हित के लिए कोई भी कड़ा फैसला ले सकते हैं। इस मौके पर सुनील केशरवानी, सुरेश चौरसिया,कुलदीप सोनी,राजकुमार गुप्ता, अखिलेश भारतीय, समयलाल पटेल रहे। वहीं कौडि़हार में नर्वदेश्वर मन्दिर प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुरेंद्र चौधरी, मण्डल अध्यक्ष राजू पाल डॉक्टर, मण्डल महामंत्री अशोक शंकर, मंडल मंत्री ऋतु राज पांडेय, ग्राम प्रधान अनिल विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, राजन दुबे, साहिल पटेल, आशीष मिश्रा, ललित साहू, संजीव केसरवानी, रामू पाल आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, मरीजों को फल वितरित किया

भाजपा मंडल मऊआइमा ग्रामीण के बांका जलालपुर में भी पीएम मोदी के जन्‍मदिन को सेवा सप्‍ताह के रूप में मनाया जा रहा है। अस्थित बंकेश्चर नाथ धाम में भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी व भाजपा काशी क्षेत्र की मंत्री निर्मला देवी पासवान के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर आलोक भूषण त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष मऊआइमा ग्रामीण व शारदा प्रसाद शुक्ल मंडल अध्यक्ष मऊआइमा की अध्यक्षता में सरपताही नहर स्थित एक निजी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी