भाजपाइयों ने पदयात्रा निकालकर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पदयात्रा निकालकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही लोगों की समस्‍याएं भी सुनीं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 12:29 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 12:29 PM (IST)
भाजपाइयों ने पदयात्रा निकालकर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
भाजपाइयों ने पदयात्रा निकालकर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

प्रयागराज : भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह तथा पदयात्रा के मंडल प्रभारी भूपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में बहादुरपुर मंडल के बसमहुआ और ललचहा गांव में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं गईं।

 प्रधानमंत्री आवास योजना, पात्र लाभाॢथयों के राशन की उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी हासिल की। इसमें महामंत्री पवन शुक्ला, नरेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र वर्मा, जीतेंद्र पटेल, अनिल सरोज, राजधर द्विवेदी, चंद्रेश केसरवानी, राजेंद्र प्रसाद, लाल चंद्र गुप्ता, अनिल पटेल, मनीष राजपूत, धर्मेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।

 इसी प्रकार भाजपा के मंडल संयोजक सत्यम मिश्रा के नेतृत्व में तारडीह गांव में पदयात्रा निकाली गई। महिला मोर्चा की रंजना ने महिलाओं से सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर सुरेश चंद्र, अशोक रुबे, संजय, सीमा, विनय, रामअधार, शुभम, विक्की व मनीष कुमार आदि रहे। वहीं वरुणा मंडल के प्रमुख लाल चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के पिडौना, मिश्रापुर व लिलहट गांव में पदयात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, मुकुंद लाल मौर्य के नेतृत्व अतरौरा, चक अफराद गांवों में जनसंपर्क किया गया। श्रीनारायण शुक्ल, बसंत लाल, स्वामी नाथ बिंद आदि रहे।

गांधी के विचारों को करें आत्मसात

भाजपाइयों ने मांडा के सुरवांदलापुर, तिसेन, भवानीपुर, खैरूआ, टीकापुर आदि गांवों में पदयात्रा निकाली। इस दौरान लोगों से गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई। मेजा विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी राकेश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार गांधी जी के विचारों के अनुरूप गरीबों के विकास के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा है। पदयात्रा में राजू शुक्ला, मांडवी शरण दुबे, पप्पू सिंह, जीत नारायण श्रीवास्तव, केसी पटेल, मिथलेश उपाध्याय, लालता प्रसाद मिश्रा, घनश्याम पटेल, कृपा शंकर, राजपति शर्मा, अरुण कुमार आदि लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी