लौह पुरुष की जन्मतिथि पर भाजपा करेगी प्रयागराज में बड़ा आयोजन, शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष भी

भाजपा यमुनापार के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 31 अक्टूबर 2021 को दोपहर एक बजे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह यमुनापार के श्री परमानन्द स्मारक महाविद्यालय डिहार खीरी में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि के उपक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:31 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:31 PM (IST)
लौह पुरुष की जन्मतिथि पर भाजपा करेगी प्रयागराज में बड़ा आयोजन, शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष भी
वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि पर भाजपा की ओर से बड़ा आयोजन करने की तैयारी हो रही है

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि पर भाजपा की ओर से बड़ा आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। यमुनापार के डिहार खीरी में भी ऐसा ही आयोजन होगा। इसमें सरदार पटेल के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने समाज के लिए क्या किया इसका उल्लेख करने के साथ यह भी बताया जाएगा कि देश के लोग कैसा आचरण कर उनके ऋण के कुछ अंश को उतार सकते हैं। भाजपा ने इन आयोजनों का मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बनाने का निर्णय लिया है।

31 को दोपहर में आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 31 अक्टूबर 2021 को दोपहर एक बजे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह यमुनापार के श्री परमानन्द स्मारक महाविद्यालय डिहार खीरी में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि के उपक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर बड़ी सभा होगी। प्रदेश अध्यक्ष को आने के लिए सभास्थल पर हेलीपैड़, पार्किंग आदि की व्यवस्था की जा रही है।

कार्य़क्रम स्थल का यमुनापार जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

तैयारी में और तेजी लाते हुए आयोजन स्थल का निरीक्षण यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने अपने टीम के कार्यकर्ताओं के साथ किया। उन्होंने बैठक कर आयोजन को सफल बनाने की रूप रेखा भी बनाई। इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्य विभूति नारायण सिंह, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अशोक पांडेय, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष खीरी श्याम बाबू केसरवानी, डा.विश्वनाथ प्रसाद पांडेय,संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी