BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रयागराज के कार्यकर्ताओं को एकजुटता का दिया मंत्र, गुटबाजी भी दिखी

भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष एके शर्मा प्रयागराज में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा रहे थे। उसी दौरान नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक एवं पार्षद किरण जायसवाल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली की कलाई खोली। खुले शब्दों में अनियमितता का आरोप लगाया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 09:38 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 09:38 AM (IST)
BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रयागराज के कार्यकर्ताओं को एकजुटता का दिया मंत्र, गुटबाजी भी दिखी
भाजपा प्रदेश उपाध्‍यक्ष एके शर्मा ने प्रयागराज में कार्यकर्ताओं की एकजुटता को परिचय बैठक की।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इन दिनों पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगा है। इसके लिए शीर्ष पदाधिकारी जगह-जगह दौरा और सभाएं कर रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ जगहों पर गुटबाजी भी उजागर हो रही है। प्रयागराज में भी ऐसा ही हुआ। सोमवार को नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इसमें विपक्ष पर निशाना साधा गया तो सरकार की पीठ भी थपथपाई गई। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे गुटबाजी भी दिखी।

नगर निगम में भाजपा की मुख्‍य सचेतक व पार्षद ने खोली कलई

परिचय बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्‍यक्ष एके शर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा की प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार विकास की गंगा बहाने में जुटी है। विपक्ष सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा है। इसी दौरान नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक एवं पार्षद किरण जायसवाल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली की कलाई खोली। खुले शब्दों में अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि इससे पाटी की छवि धूमिल हो रही है। 14वें वित्त के प्रयोग में अपने लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। धन का भी गलत प्रयोग हो रहा है।

प्रदेश उपाध्‍यक्ष एके शर्मा ने संगम नगरी की महिमा बखानी

पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगम नगरी की महिमा भी बखानी। कहा कि इस शहर में मैने भी पढ़ाई की है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। यह शहर सभी को उसके परिश्रम के अनुसार जरूर फल देता है। मुझे भी यहां से पढ़ाई लिखाई के बाद अपने परिश्रम का पूरा फल मिला। इस शहर में चाहे पढ़ाई करने लोग आएं या फिर किसी अन्य प्रयोजन से वह खाली हाथ नहीं लौटते।

chat bot
आपका साथी