भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने प्रयागराज में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया, कहा-युवा व्‍यक्तित्व निखारें

भाजपा नेत्री अनामिका चौधरी प्रयागराज के दशाश्वामेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाने के बाद युवाओं को संबोधित कर रही थीं। कहा कि सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जन्मतिथि पराक्रम दिवस के रूप में मनाने के पीछे उनके व्यक्तित्व से लोगों को जोडऩा है।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:36 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:36 AM (IST)
भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने प्रयागराज में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया, कहा-युवा व्‍यक्तित्व निखारें
भाजपा की नेत्री अनामिका चौधरी के नेतत्‍व में प्रयागराज में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। हर युवा को खुद के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना रखकर काम करना चाहिए। नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों को आदर्श मानकर देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर काम करना चाहिए। ऐसा करने वाला युवा समाज में अलग पहचान बनाता है। यह बातें भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहीं। 

युवाओं को गंगा की निर्मलता में योगदान देने को प्रेरित किया

भाजपा नेत्री अनामिका चौधरी प्रयागराज के दशाश्वामेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाने के बाद युवाओं को संबोधित कर रही थीं। कहा कि सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जन्मतिथि पराक्रम दिवस के रूप में मनाने के पीछे उनके व्यक्तित्व से लोगों को जोडऩा है। अनामिका ने कहा कि देश के लिए सब कुछ न्योछावर करने की सीख हमें नेताजी से लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को गंगा की निर्मलता में योगदान देने को प्रेरित किया। कहा कि गंगा भारत की सांस्कृतिक विरासत व सनातन धर्म की प्राण हैं। उन्हें प्रदूषण से मुक्त करने के लिए मिलकर स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

माघ मेला में कल्पवासियों व संतों के लिए भी जागरूकता अभियान

अनामिका चौधरी ने कहा कि वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश में जगह-जगह टीकाकरण चल रहा है। लेकिन, 'दो गज की दूरी- मास्क है जरूरी', 'जब तक टीका नहीं, तब तक ढिलाई नहीं' के मूलमंत्र का पालन हर व्यक्ति को करना होगा। मेला क्षेत्र में यह संदेश कल्पवासियों व संतों को देने का अभियान चलाया जाएगा।

इन्‍हें किया गया सम्‍मानित

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंदाकिनी मिश्रा, नेहा केशरी, वंदना सोनी, नीलम शुक्ला, आस्था तिवारी, शीतल शुक्ला, अनीता तिवारी, सुमन बाला, रूशाली मिश्रा, मृणाली मिश्रा, रामजानकी निषाद को सम्मानित किया गया। वहीं, गंगा स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने के लिए श्याम बहादुर और राजीव श्रीवास्तव के अलावा सजल अग्रवाल,रमेश वर्मा, कमल वर्मा, विजय केशरी, राकेश मिश्रा, अन्नू निषाद, जितेंद्र शुक्ला, अमन कुमार, विनय कुमार, राहुल मिश्रा, सोनू अरोरा, सुनील मिश्रा सम्मानित हुए। इसके पूर्व नगर निगम प्रयागराज तथा गंगा विचार मंच प्रयागराज ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिए जागरण अभियान भी चलाकर लोगों को संकल्प दिलाया।     

chat bot
आपका साथी