भाजपा ने सम्मेलन के माध्‍यम से यादवों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी की Prayagraj News

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्त ने कहा कि मान-सम्मान व स्वाभिमान के लिए राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जुड़कर नंदवशियों ने भाजपा की सरकार बनाई है।

By Edited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 02:01 PM (IST)
भाजपा ने सम्मेलन के माध्‍यम से यादवों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी की Prayagraj News
भाजपा ने सम्मेलन के माध्‍यम से यादवों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी की Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। यादवों को जोड़ने के लिए भाजपा ने लगभग एक माह में दूसरी बार यादव सम्मेलन का आयोजन किया। पहला सम्मेलन सर्किट हाउस में आयोजित हुआ था जबकि दूसरा रविवार को मुंडेरा में हुआ।

पीएम मोदी ने एक राष्ट्र बनाने में अतुलनीय भूमिका निभाई : मनीष

सम्‍मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्त ने कहा कि मान-सम्मान व स्वाभिमान के लिए राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जुड़कर नंदवशियों ने भाजपा की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के वंशज यादव समाज डाक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, अधिवक्ता और व्यापारियों ने भाजपा के साथ जुड़कर उत्तर प्रदेश में नया इतिहास लिखा है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने अपना ओएसडी अमित कुमार यादव को बनाकर देश में एक विधान एक निशान और एक राष्ट्र बनाने में अतुलनीय भूमिका निभाया।

बोले, सपा ने परिवार को आगे बढ़ाया

समाजवादी पार्टी ने केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाया लेकिन भाजपा ने सभी वर्गो को उचित सम्मान देने का कार्य किया। प्रतापगढ़ के बाबू लाल गौड़ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। राजीव यादव को खेल सचिव मोदी सरकार ने बनाया। भाजपा ने कार्यकर्ता भूपेंद्र यादव की बुद्धि क्षमता और योग्यता को देखकर उत्तर प्रदेश का ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र का भी प्रभारी बनाया और राष्ट्रीय महासचिव बनाकर यादव समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। भाजपा नेता और कार्यक्रम संयोजक चंद्रमा सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने सिर्फ परिवादवाद को बढ़ावा दिया है।

31 ने ली भाजपा की सदस्यता ली

इस मौके पर सपा के युवा नेता आदेश यादव के नेतृत्व में 31 यादवों ने मनीष गुप्ता के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। अध्यक्षता शिक्षाविद विश्वंभर सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर व्यापारी बोर्ड के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमेश पाडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रो.उमाशकर यादव, अधिवक्ता अर्जुन यादव, डॉ.राजेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी