भाजपा पदाधिकारियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का संकल्‍प लिया, लगाएंगे शिविर

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कार्य समिति की बैठक में सभी पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े। सिविल लाइंस स्थित कार्यालय से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पं. केसरीनाथ त्रिपाठी प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री नरेंद्र सिंह गौर आदि ने सहभागिता की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 04:13 PM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का संकल्‍प लिया, लगाएंगे शिविर
प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्‍प लिया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे। योजनाओं का लाभ किस तरह मिले इस प्रक्रिया को भी समझाने निकलेंगे। जरूरत पड़ेगी तो इसके लिए पार्टी जगह-जगह शिविर भी लगाएंगे। यह संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महानगर कार्यालय में लिया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कार्य समिति की बैठक में सभी पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े। सिविल लाइंस स्थित कार्यालय से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पं. केसरीनाथ त्रिपाठी, प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री नरेंद्र सिंह गौर, प्रभाशंकर पांडेय, शशि वार्ष्‍णेय, ओंकार केसरी, जिलाध्यक्ष जमुनापार विभव नाथ भारती, राघवेंद्र नाथ सिंह, अनीता सचान, पीयूष रंजन निषाद, कन्हैया लाल पांडेय, शिवदत्त पटेल, मृत्युंजय तिवारी आदि ने सहभागिता की। सभी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुना और उनके निर्देशों के अनुपालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक आईटी विभाग संयोजक यश विक्रम त्रिपाठी व अमित तिवारी रहे।

अंत्योदय के सिद्धांत पर चलेगी पार्टी : अजीत रावत

भाजपा की सरकार किसानों, महिलाओं व युवा वर्ग को सशक्त बनाने में जुटी है। कोशिश है कि अंत्योदय के सिद्धांत का पूरी तरह से पालन हो। यह विचार भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अजीत रावत ने व्यक्त किए। शुक्रवार को वह दायित्व ग्रहण करने के बाद पहली बार प्रयागराज आए तो संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

बाेले, कार्यकर्ता सक्रियता रखें

बालसन चौराहे पर हुए अभिनंदन के दौरान अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की रोशनी पहुंचाई जा रही है। इसमें कार्यकर्ताओं को सक्रियता दिखानी होगी। मोर्चा अध्यक्ष का हाई कोर्ट चौराहे व भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर भी स्वागत हुआ। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष कविराज, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, रमेश चंद्र पासी, राजू पाठक, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, गिरीजेश मिश्रा, यस विक्रम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी