जन कल्याण के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने किया महा रुद्राभिषेक, कोरोना से मुक्ति की भी प्रार्थना की

प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सभी के कल्‍याण के लिए सावन के माह में महा रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खात्‍मे की भी कामना की गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:21 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:21 AM (IST)
जन कल्याण के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने किया महा रुद्राभिषेक, कोरोना से मुक्ति की भी प्रार्थना की
जन कल्‍याण के लिए महा रुद्राभिषेक करते भाजपा पदाधिकारी।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में कीडगंज स्थित वोट क्लब परिसर में जनहित त्रिवेणी आरती समिति की ओर महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमे भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सभी भाजपाइयों के साथ जन कल्याण के लिए एवं वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर हेमंत पांडेय, शांतनु शर्मा, शुभम पांडेय, शिवम मिश्रा, अवधेश शर्मा, शुभम शुक्ला, गौतम शर्मा, अंकुश शर्मा, मोनू, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने कारगिल शहीदों को किया नमन

भाजपाइयों ने कारगिल के शहीदों को भी नमन किया। वर्तमान सैनिकों पर भी गर्व जताया कहा आज हमारी सीमा सुरक्षित है तो इन्ही जवानों की बदौलत। यह सभी हमारे सच्चे हीरो हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा हमारे जीवन शहादत देते हैं, वह देश के लिए मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति का सामना करते हैं। हम सब को भी चाहिए कि वह जहां भी दिखें, उनका सम्मान करें। उन्हें सभी जगहों पर पहला अवसर दें। इस व्यवहार से उन्हें सम्मान और प्रेरणा मिलेगी।

भारतीय सैनिकों के हौसले, पराक्रम को देखकर दुनिया नतमस्तक

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि 1999 हुए कारगिल युद्ध में भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिक घुसपैठियों को जिस प्रकार से लगभग 5000 फीट की ऊंचाइयों पर चढ़कर उनको मुंहतोड़ जवाब दिया और अपने घाटियों को स्वतंत्र कराया वह भुलाया नहीं जा सकता। भारतीय सैनिकों के हौसले और पराक्रम को देखकर सारी दुनिया नतमस्तक हुई थी। इस मौके पर राजेश केसरवानी, मनोज मिश्रा, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, राघवेंद्र सिंह, प्रणविजय सिंह, प्रमोद मोदी, सुभाष वैश्य, सचिन जायसवाल, राजन शुक्ला, नरेंद्र जायसवाल, दिलीप केसरवानी, मुकेश लारा, अमन केसरवानी, अभिलाष केसरवानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी