जय श्रीराम के उद्घोष के बीच भाजपा कार्यालय का लोकार्पण, नया दफ्तर कार्यकर्ताओं का भविष्य बनाएगा, बोले जेपी नड्डा

हर-हर महादेव जय श्रीराम के उद्घोष के बीच भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऑनलाइन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यालय कार्यकर्ताओं का भविष्य बनाने के साथ ही नए कार्यकर्ता बनाने में भी मददगार होंगे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:16 PM (IST)
जय श्रीराम के उद्घोष के बीच भाजपा कार्यालय का लोकार्पण,  नया दफ्तर कार्यकर्ताओं का भविष्य बनाएगा, बोले जेपी नड्डा
भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऑनलाइन किया।

प्रयागराज, जेएनएन। हर-हर महादेव, जय श्रीराम के उद्घोष के बीच भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऑनलाइन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यालय कार्यकर्ताओं का भविष्य बनाने के साथ ही नए कार्यकर्ता बनाने में भी मददगार होंगे। बेहतर कार्य करने की शैली भी विकसित होगी। सभी जिलों में पार्टी का अपना कार्यालय हो यह मंशा प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त की थी। तत्कालीन गृहमंत्री अमित साह के प्रयास से काशी और प्रयागराज सहित कुल 53 जिलों के कार्यालय का लोकार्पण करने में सफलता मिली है।


कार्यकर्ता अंत्योदय के सपने को सकार करें : लक्ष्मण आचार्य 

प्रयागराज में हुए लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ अंत्योदय के सपने को सकार करें। भारतवर्ष को परम वैभव पर ले जाने में भी सहयोग करें। उम्मीद जताई कि यह कार्यालय कार्यक्रम के संचालन का बेहतर साधन बनेगा। इस मौके पर इलाहाबाद सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण से यह कार्यालय बना है। होने वाले पंचायत चुनाव में हम सभी को जीत का लक्ष्य अपने लिए निर्धारित करना चाहिए। पूर्व उच्च शिक्षामंत्री नरेंद्र सिंह गौर ने भी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इससे पूर्व कार्यक्रम में महानगर जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान देवेश सिंह, विजय शंकर शुक्ल, कुंजविहारी मिश्र, सविता त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, शशिवाष्र्णेय, सुबोध सिंह, विक्रमजीत सिंह भदौरिया शशिकांत तिवारी, वरुण केसरवानी के अतिरिक्त गंगापार, यमुनापार और महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी