भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष JP Nadda आज करेंगे प्रयागराज के नवनिर्मित कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के प्रयागराज स्थित नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन आज शाम को होगा। ऑनलाइन उद्घाटन शाम चार बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यमुनापार भाजपा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस भवन का शिलान्यास 10 अक्टूबर 2017 को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया था।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 01:50 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:57 PM (IST)
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष JP Nadda आज करेंगे प्रयागराज के नवनिर्मित कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन
भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का आज ऑनलाइन उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी का नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन रविवार यानी आज होगा। शाम चार बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यह उद्घाटन ऑनलाइन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं वाराणसी में रहेंगे। वहां भी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यालय के बनने के बाद पार्टी की गतिविधियों को और तेजी से बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

कार्यालय में हुआ सुंदरकांड और वास्तुदोष पूजन

इससे पूर्व सिविल लाइंस स्थित नवनिर्मित कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ व वास्तु पूजन हुआ। इसमें पूर्व उच्च शिक्षामंत्री नरेंद्र सिंह गौर, प्रयाग महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे, यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती के साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सिंह सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

शिलान्यास 2017 में अमित शाह ने किया था

यमुनापार भाजपा के मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि इस भवन का शिलान्यास 10 अक्टूबर 2017 को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। कार्यालय में तीनों जिलाध्यक्षों के आफिस, मीटिंग रूम, कांफ्रेंस हाल, गेस्ट रूम, आईटी सेल, मीडिया सेल सहित कई अन्य सुविधाएं हैं।

एक साथ बैठेंगे तीनों जिलाध्यक्ष

इस नवनिर्मित कार्यालय में भाजपा के यमुनापार, गंगापार और महानगर के अध्यक्ष एक साथ बैठ सकेंगे। इस व्यवस्था से जिले स्तर पर कार्य करने में पार्टी को सहूलियत होगी। किसी भी मसले पर चर्चा के लिए तुरंत सभी लोग एक जगह जुट सकेंगे। अभी छोटे आयोजनों के लिए स्थान के लिए तलाश करनी पड़ती थी। विधानसभा चुनाव में यह कार्यालय वार रूम के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा। यहीं पर सभी तरह की रणनीति बनेंगी। कार्यकर्ताओं को भी ठहरने में मदद मिलेगी।

chat bot
आपका साथी