वरुण और सोनिया के पोस्टर पर प्रयागराज में BJP MLC बोले, कांग्रेसियों के पास और कोई काम नहीं

सोनिया गांधी और वरुण गांधी के पोस्टर पर तरह-तरह की चर्चा और राजनीतिक बहस के बीच एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी ने भी चुटकी ली है। उन्होंने बिना लाग लपेट के दो टूक कहा है कि यह तो जोकरों का काम है। ये घर में लड़ाने का काम करते हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 01:10 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 01:10 PM (IST)
वरुण और सोनिया के पोस्टर पर प्रयागराज में BJP MLC बोले, कांग्रेसियों के पास और कोई काम नहीं
भाजपा एमएलसी ने वरुण भाजपा के साथ हैं। कांग्रेस के लोगों के पास कोई काम नहीं है

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के नेताओं की तरफ से  बुधवार को जारी हुए सोनिया गांधी और वरुण गांधी के पोस्टर पर तरह-तरह की चर्चा और राजनीतिक बहस के बीच एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी ने भी चुटकी ली है। उन्होंने इस मसले पर बिना लाग लपेट के दो टूक कहा है कि यह तो जोकरों का काम है। ये घर में लड़ाने का काम करते हैं।

बाबा भी पढ़ जाते हैं लड़कों के चक्कर में

सुरेंद्र चौधरी ने इस मसले पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभय अवस्थी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वह भी लड़कों के चक्कर मे पढ़ जाते हैं। उन्होंने भी इंटरनेट मीडिया पर लिख दिया कि दुख भरे दिन बीते रे भैया अब सुख भरे दिन आयो रे। अब ये किसके सुख के चक्कर मे हैं ये हमलोग नही समझ पा रहे। राहुल के आने से दुखी है या कुछ और। इन लोगों ने चुनावी फायदे के लिए पहले प्रियंका वाड्रा को आगे किया और अब उनको भी किनारे कर वरुण का सहारा ले रहे गैं। उम्मीद जता रहे कि ये आएंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

वरुण बीजेपी के साथ, कांग्रेस नेता हैं हताश

यह पूछने पर कि वरुण गांधी बीजेपी के साथ हैं या कहीं और निकल गए, इस सवाल पर भाजपा एमएलसी ने कहा कि वह तो भाजपा के साथ ही हैं। कांग्रेस के लोगों के पास असल में कोई काम नहीं है। वह अपने नेतृत्व व किसी भी क्रिया कलाप से खुश नहीं है। यह बात सभी जानते हैं। रही बात वरूण गांधी की तो वह भाजपा परिवार के साथ हैं। पोस्टर की बात बिल्कुल गलत है। बीजेपी स्थायी पार्टी है, जबकि कांग्रेस के बूथ, मंडल जैसी इकाइयां खत्म हो चुकी हैं। इन्हें यह भी नहीं पता कि ये कहां चुनाव लड़ेंगे औपर कहां पर नही। इन्हीं बातों को लेकर पूरा विपक्ष बौखलाया है, जब कि भाजपा 2022 ही नहीं 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को जारी वरुण और सोनिया के पोस्टर पर वरुण के राजनीतिक दांव को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी