कोरोना पॉजीटिव होने पर आइसोलेट हुए भाजपा विधायक हर्षवर्धन ने आसान की ऑक्सीजन की उपलब्धता

अस्पतालों में बिना ऑक्सीजन कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों के लिए शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने शनिवार को अहम पहल की। ऑक्सीजन बनाने वाली अपनी कारखाने से फैक्ट्री रेट पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर देने की घोषणा की

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:00 AM (IST)
कोरोना पॉजीटिव होने पर आइसोलेट हुए भाजपा विधायक हर्षवर्धन ने आसान की ऑक्सीजन की उपलब्धता
विधायक का कहना है कि प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

प्रयागराज, जेएनएन। अस्पतालों में बिना ऑक्सीजन कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों के लिए शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने शनिवार को अहम पहल की। ऑक्सीजन बनाने वाली अपनी कारखाने से फैक्ट्री रेट पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर देने की घोषणा की। इसके बाद यहां कतार लग गई। शाम तक करीब दो हजार सिलेंडर जरूरतमंदों ने लिए। कोरोना संक्रमण की वजह से फिलहाल लखनऊ में आइसोलेट भाजपा विधायक का कहना है कि प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उनकी इस पहल की इंटरनेट मीडिया में जमकर सराहना की जा रही है। 


फैक्ट्री रेट पर ही जरूरत पूरी करने का ऐलान, प्लांट पर भारी भीड़

विधायक ने दोपहर में ट्वीट किया था कि कहीं ऑक्सीजन न मिले तो खाली सिलेंडर लेकर जरूरतमंद नैनी में अशोक टाकीज चौराहा स्थित उनके प्लांट पर पहुंचें। यहां भरपूर ऑक्सीजन है, इसकी कमी नहीं होने दी जाएगी। कुछ देर बाद जरूरतमंद नैनी में दाउदनगर मोहल्ले में संचालित पारेरहाट केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड प्लांट के बाहर लोग उमड़ पड़े। रीवां, गोंडा बलरामपुर तक से लोग आए। देर शाम तक कतार लगी थी। सभी को ऑक्सीजन मिली भी। विधायक का कहना है कि जमाखोरी न हो तो आक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। 

मानवता के हित में लिए निर्णय की इंटरनेट मीडिया पर सराहना 

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित लोगों का ऑक्सीजन लेवल ही सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। अस्पतालों में इसकी कमी है। होम आइसोलेट लोग भी ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं और मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैैं। माह भर पहले तक यहां से औसतन सात सौ ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूॢत होती थी। विधायक वर्ष 1985 से संचालित हो रही कंपनी के निदेशक भी हैैं। उन्होंने जागरण को बताया कि एक सिलेंडर का फैक्ट्री मूल्य करीब चार सौ रुपये पड़ता है। कालाबाजारी रोकने के लिए एडवांस बुकिंग बंद कर दी गई है। जरूरतमंद को 24 घंटे ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी। अधिकतम उत्पादन क्षमता प्रतिदिन तीन हजार सिलेंडर की है। जरूरत पडऩे पर इतने सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।

'कोशिश यही है कि प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में आक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाय। मेरा सभी से इतना ही अनुरोध है कि इसकी होल्डिंग न की जाय, क्योंकि इसकी ही ज्यादा कमी है।

हर्षवर्धन वाजपेयी, भाजपा विधायक प्रयागराज

chat bot
आपका साथी