BJP Mission 2022: विधान सभा चुनाव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे शीर्ष पदाधिकारी

BJP Mission 2022 इन दिनों भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा भी प्रयागराज प्रवास पर हैं। वहीं प्रयागराज जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से मिलकर मिशन 2022 को तेज करने का भरोसा दिलाया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 12:45 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:22 PM (IST)
BJP Mission 2022: विधान सभा चुनाव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे शीर्ष पदाधिकारी
प्रयागराज जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले।

प्रयागराज, जेएनएन। मिशन 2022 यानी अगले विधान सभा चुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गई है। शीर्ष स्तरीय संगठन के पदाधिकारी अलग-अलग जिलों का दौरा कर बैठक करने में जुटे हैं। सब जगह एक ही मंत्र दिया जा रहा बूथ मजबूत करना है। मंडल अध्यक्षों, बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही पन्ना प्रमुखों को भी सक्रिय बनाया जा रहा है। या यूं कहें पार्टी पदाधिकारी छोटे कार्यक्रताओं में जोश भरने में लगे हैं।

इसी कड़ी में इन दिनों भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा भी प्रयागराज प्रवास पर हैं। वहीं प्रयागराज जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से मिलकर मिशन 2022 को तेज करने और पूरी गर्मजोशी से चुनाव की तैयारी में लगने का भरोसा दिलाया। यह भी दावा किया कि भाजपा 2022 में जरूर जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को तैयारी में जुटने के लिए निर्देशित किया। कहा कि सरकार ने जो काम किए हैं, उसे जनता तक ले जाएं। और अगर किसी को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा तो उसे दिलाने में भी सहयोग करें।

कैबिनेट मंत्री सिंद्धार्थ नाथ सिंह ने तस्वीर ट्वीट की

कैबिनेट मंत्री सिंद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार की रात में सभी मंडल अध्यक्षों की मुख्यमंत्री के साथ ली गई फ़ोटो ट्वीट की। उन्‍होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों ने सीएम से मुलाकात की।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा- कोई कोर, कसर न छोड़ें

प्रयागराज के दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने सभी से कहा कि आपसी मतभेद भुला दें। अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कोई कोर कसर न छोड़े। अभी की हुई मेहनत रंग लाएगी।

chat bot
आपका साथी