भाजपा महानगर अध्‍यक्ष बोले- बालिका सुरक्षित और सुशिक्षित होगी तभी राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा

भाजपा महानगर अध्‍यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग के पदाधिकारियों की भूमिका इससे भी आगे होनी चाहिए। प्रत्येक बालिका सुरक्षित स्वस्थ और सुशिक्षित हो तभी राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:45 AM (IST)
भाजपा महानगर अध्‍यक्ष बोले- बालिका सुरक्षित और सुशिक्षित होगी तभी राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा
भाजपा कार्यकर्ताओं से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने का आह्वान महानगर अध्‍यक्ष ने किया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में हुई। इस अवसर पर भाजपा के प्रयागराज महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया। कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। देश की महिलाओं ने देश की अस्मिता के लिए अपने आप को बलिदान किया है। समाज की भी जिम्मेदारी है कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ न होने दें।

भाजपा कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

भाजपा महानगर अध्‍यक्ष ने कहा कि भाजपा भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग के पदाधिकारियों की भूमिका इससे भी आगे होनी चाहिए। प्रत्येक बालिका सुरक्षित, स्वस्थ और सुशिक्षित हो तभी राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। बालिकाओं के विकास से ही राष्ट्र के विकास की राह बनेगी। प्रत्येक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि घर-घर जाएं और सरकार की योजनाओं को बताएं। महिलाओं को कैसे सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकते हैं, इसके लिए भी कार्ययोजना बनाएं। इस अवसर पर शोभा कुशवाहा, डाली मौर्य, सुमन लक्ष्मी, प्रज्ञा, कंचन दुबे, मोनी भट्ट, श्रेया मिश्रा, रुचि भारती, अर्चना सिन्हा आदि मौजूद रहीं।

श्रमिक चौपाल में सुनीं समस्याएं

भारतीय जनता पार्टी महानगर श्रम प्रकोष्ठ की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता में तेजी आई है। इसी क्रम में नैनी मंडल के लेबर चौराहा रेल मोड़ पर श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। लगभग 200 लोगों ने पंजीयन कराया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं के तहत 240 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। लोगों की समस्याओं को भी सुना गया। इस दौरान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरसिंह, रामकुमार मौर्य, दिलीप केसरवानी, घनश्याम जायसवाल, रवि मिश्रा, धर्मराज पटेल, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी