BJP: प्रयागराज में ट्रैक्टर रैली से भाजपाई दिखा रहे दम, बोले- किसान कमल के साथ

भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने कहा कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैशी है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसान भाजपा के साथ खड़ा होगा। यही वजह है कि दोबारा प्रदेश में कमल खिलने वाला है

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:36 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:36 AM (IST)
BJP: प्रयागराज में ट्रैक्टर रैली से भाजपाई दिखा रहे दम, बोले- किसान कमल के साथ
भाजपा नेता कह रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में विरोधियों को कड़ी शिकस्त मिलेगी।

 प्रयागराज, जागरण संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा जगह जगह ट्रैक्टर रैली कर रही है। गंगापार में छत्रपति शिवाजी डिग्री कॉलेज सहसों से अंदावाँ चौराहे तक भाजपा किसान मोर्चा गंगापार जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसमें करीब 250 ट्रैक्टर के साथ किसानों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस रैली को सफल करार देते हुए भाजपा नेता कह रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में विरोधियों को कड़ी शिकस्त मिलेगी।

भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी

भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने कहा कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैशी है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसान भाजपा के साथ खड़ा होगा। यही वजह है कि दोबारा प्रदेश में कमल खिलने वाला है। सरकार की कृषि नीति से सभी किसान सहमत हैं। विपक्ष उन्हें भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह सफल नहीं होंगे। यह राष्ट्रवाद की जीत होगी। जन जन में भाजपा राष्ट्रवाद को जगाने में जुटी है। जनता और किसान समेत सभी वर्ग भाजपा की नीतियों से खुश हैं इसलिए वे भाजपा सरकार के साथ हैं।

जौनपुर में बूथ महासम्मेलन 27 को

प्रयागराज : भाजपा 27 नवंबर को जौनपुर में बूथ महासम्मेलन करने जा रही है। इसकी तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की। बताया कि सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। कुल 1296 बूथ अध्यक्षों के साथ मंडल के सभी पदाधिकारी व मोर्चा प्रकोष्ठ के 3000 कार्यकर्ता भी इसमें सहभागिता करेंगे। बुधवार को हुई बैठक में मुरारी लाल अग्रवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश पासी, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। उधर, भरद्वाज मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें डा. एलएस ओझा, शशि वार्ष्णेय, अनिल भट्ट, बालेंदु त्रिपाठी, राजू शुक्ल, अनिल भट्ट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी