प्रयागराज में मेजा मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जुटे भाजपा नेता, बनाई रणनीति

प्रयागराज में मेजा मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपनारायण मिश्र ने हमारा विचार परिवार पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष जगदीश यादव ने 2014 के बाद राजनैतिक बदलाव और जिला मंत्री कृष्णदास उर्फ़ नाथू गुप्ता ने वैचारिक मुख्य धारा पर विचार रखे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:42 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 03:42 PM (IST)
प्रयागराज में मेजा मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जुटे भाजपा नेता, बनाई रणनीति
भाजपा मेजा मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशि‍क्षण शिविर आयोजित हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में मेजा मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मेजारोड स्थित डीजीएस गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता कामेश्वर पटेल और संचालन मंडल महामंत्री राजीव तिवारी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने भाजपा के इतिहास उसके विकास पर विस्तार से जानकारी दी।

विचारधारा पर डाला प्रकाश

पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपनारायण मिश्र ने हमारा विचार परिवार पर प्रकाश डाला, वहीं जिला उपाध्यक्ष जगदीश यादव ने 2014 के बाद राजनैतिक बदलाव, जिला मंत्री कृष्णदास उर्फ़ नाथू गुप्ता ने वैचारिक मुख्य धारा और पूर्व मंडल अध्यक्ष जगतनारायण पांडेय ने व्यक्ति विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम से अंशुमान शुक्ला, अखिलेश अवस्थी, हीरालाल ने सभी पदाधिकारियो व वक्ताओं को भाजपा का अंगवस्त्रम, पेन व डायरी देकर सम्मानित किया।

दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण

इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष,वक्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मण्डल मंत्री अधिवक्ता कमलेश मिश्रा,रंजन मिश्र,संजय तिवारी,संदीप शुक्ल,पंकज राव,गामालाल पटेल, प्रह्लाद पटेल, ज्ञानचंद पटेल, सूर्यभान पांडेय, महेशचन्द्र तिवारी और हेमन्त दुबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी