BJP Kisan Morcha की कार्यकारिणी घोषित, प्रयागराज के पदाधिकारी ने दिखाए अपने तेवर

BJP Kisan Morcha के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वह किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाएंगे। मोर्चा के सभी पदाधिकारी गांव गांव जाएंगे स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाएंगे। अभी जो किसान आंदोलन के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है उसका भी जवाब देंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 09:36 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 09:36 AM (IST)
BJP Kisan Morcha की कार्यकारिणी घोषित, प्रयागराज के पदाधिकारी ने दिखाए अपने तेवर
भाजपा काशी क्षेत्र ने किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा काशी क्षेत्र ने किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने संयुक्त रूप से बताया कि छह उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इनमें राकेश सिंह, राजेश शुक्ल, हृदेश मिश्र, अरविंद कुमार शुक्ला, सेवा लाल पटेल, आशीष मुन्ना शामिल हैं।

पदाधिकारी बोले- किसानों की आवाज बुलंद करेंगे

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने तेवर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वह किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाएंगे। मोर्चा के सभी पदाधिकारी गांव गांव जाएंगे और स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाएंगे। उन्‍होंने कहा कि अभी जो किसान आंदोलन के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है, उसका भी जवाब देंगे। सरकार ने किसानों के लिए क्या किया है इसे भी प्रमुखता से बताया जाएगा। 

ताराशंकर व आदेश को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

यमुनापार जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसान मोर्चा में ताराशंकर पांडेय व आदेश कुमार सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में छह मंत्री भी बनाए गए हैं। इनमें योगेश पांडेय, वीरेंद्र सिंह पटेल, सुभाष पयासी, विवेक कुमार, दिनेश मौर्य, मुकेश पांडेय शामिल हैं। जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र, जिला कार्यालय मंत्री देशराज गौतम, जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी रोहित सिंह को बनाया गया है।

रविंद्र बने भाजपा काशी क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक

रविंद्र जायसवाल को भाजपा काशी क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाया गया है। चायल के विधायक संजय गुप्ता ने रविंद्र को बधाई दी है। इनके अलावा भाजपा मुट्ठीगंज मंडल के अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, ऋषभ, शिव बाबू, अंकुर, संजय, राजा, प्रतीक त्रिपाठी, विजय केसरवानी, अभिषेक, विकास, रिशु, अनुज, अमित द्विवेदी, प्रदीप आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। इसी क्रम में डा. मनीष कुमार श्रीवास्तव को काशी प्रांत बीजेपी के शिक्षक प्रकोष्ठ का सह संयोजक का बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी