भ्रष्टाचार व परिवारवाद की दुकान बंद होने से विपक्ष बौखलाया, जानें ये बात भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्‍यक्ष ने क्‍यों कही

भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने भाजपा के कार्यों और नीति की विशेषता बताई। कहा कि भारतीय जनता पार्टी त्याग तपस्या और बलिदान की पार्टी है। यह अनुसाशन से चलती है। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने बलिदान होकर भी अपने सेवा धर्म को नहीं छोड़ा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:09 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:09 AM (IST)
भ्रष्टाचार व परिवारवाद की दुकान बंद होने से विपक्ष बौखलाया, जानें ये बात भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्‍यक्ष ने क्‍यों कही
भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और विपक्ष पर निशाना साधा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा की सरकार आने के बाद भ्रष्ट्राचार और परिवारवादियों की दुकानें बंद हो गई हैं। यही वजह है कि विपक्ष बौखला गया है। अब अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की रोशनी पहुंच रही है। यह कहना है भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार का। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के बीच केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने आम जनमानस के बीच अपने प्राणों की चिंता न करते हुए सिर्फ सेवा कार्य किया। इसकी सराहना विश्व समुदाय ने की।

बोले- त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है भाजपा

भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने प्रयागराज का दौरा किया। इस दौरान उन्‍हाेंने यमुनापार इलाके के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनमें पार्टी के प्रति आस्‍था रखने की सीख दी और पार्टी के हित में सदैव कार्य करने की सलाह दी।

मिशन 2022 की तैयारियों को लेकर भी किया मंथन

भाजपा नेता ने भाजपा के कार्यों और नीति की विशेषता बताई। कहा कि भारतीय जनता पार्टी त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है। यह अनुसाशन से चलती है। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने बलिदान होकर भी अपने सेवा धर्म को नहीं छोड़ा। इस दौरान मिशन 2022 यानी अगले विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी मंथन हुआ। कहा गया कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत से कार्य करें। यही वह दल है जहां कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा होती है। उन्हें उचित पद भी दिए जाते हैं। इसके लिए किसी की सिफारिश की भी जरूरत नहीं होती। सभी चीजें स्वत: मूल्यांकित होती रहती है।

बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों को करेंगे सक्रिय : विभवनाथ भारती

कार्यकर्ताओं की बैठक में यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी। स्थानीय लोगों से संवाद भी करना होगा। यदि उन्हें किसी तरह की कठिनाई हो तो उसे भी समाधान तक ले जाना होगा। इस कार्य में पार्टी के पदाधिकारी पूरा सहयोग देंगे।

chat bot
आपका साथी