भाजपा काशी प्रांत पदाधिकारियों ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय सह संयोजक रजनीकांत ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता बढ़ाएं। संगठन के कार्य को अब अधिक समय देने का समय आ चुका है। यही समय है सामाजिक समर्पण दिखाने का। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे तो समाज का भला होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:24 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:24 AM (IST)
भाजपा काशी प्रांत पदाधिकारियों ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ की बैठक क्षेत्रीय सह संयोजक काशी प्रांत रजनीकांत की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अगले सप्ताह रविवार को लखनऊ में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि सामाजिक कार्यकर्ता और प्रदेश भर के एनजीओ पांच दिसंबर को लखनऊ पहुंच रहे हैं। इसमें राष्ट्र सेवा का व्रत लिया जाएगा। अधिक से अधिक लोग इस सम्मेलन में पहुंचे इसके लिए प्रयास अभी से शुरू कर दें।

कार्यकर्ता अपनी सहभागिता बढ़ाएं : काशी प्रांत सह संयोजक

काशी प्रांत के क्षेत्रीय सह संयोजक रजनीकांत ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता बढ़ाएं। संगठन के कार्य को अब अधिक समय देने का समय आ चुका है। यही समय है सामाजिक समर्पण दिखाने का। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे तो समाज का भला होगा। सरकार को भी लाभ होगा कि उनकी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाएंगी। यही पं. दीनदयाल उपाध्याय की संकल्पना थी। ऐसा कर के आत्म संतुष्टि मिलेगी साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र सेवा भी कर पाएंगे।

सरकार की योजनाओं को भी गिनाया

क्षेत्रीय सह संयोजक ने सरकार की याेजनाओं को भी गिनाया। कहा कि मोदी व योगी सरकार ने जन उपयोगी और जन भावनाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं। इनमें विद्युत कनेक्शन देने, गरीबों को आवास उपलब्ध कराने, शौचालय बनवाने, गैस सीलेंडर देने, बेटियों की शादी की व्यवस्था, मुफ्त राशन वितरण जैसे योजनाएं प्रमुख हैं। बैठक में राजेश केसरवानी, रवि शर्मा, आसुतोष शुक्ल, पिंकी जायसवाल, ओमप्रकाश मिश्र, नवीन शुक्ल, देवी प्रसाद, वरुण गिरी आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं की टाेली मोहल्लों में निकली

भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के निवास पर रविवार को सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। उनके संदेश आयुष्मान कार्ड को बनवाने व उसका लाभ बताने के लिए भी संगठन के कार्यकर्ताओं की टाेली मोहल्लों में निकली। इस मौके पर राजेश केसरवानी, रोहित पांडेय, विक्रांत शुक्ला, अमर सिंह, मुकेश लारा, संजीव कुमार, अशोक अनजान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी