भाजपा की संक्रमितों तक दवाएं, ऑक्सीजन और अस्पताल में बेड दिलाने की कोशिश अभी जारी है

भाजपा महानगर अध्यक्ष बोले कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार भी अधिक से अधिक सुविधाएं देने में जुटी है। कोरोना मरीजों के लिए हॉस्पिटल में बेड वेंटिलेटर ऑक्सीजन ऑक्सीमीटर सैनिटाइजेशन निशुल्क वैक्सीनेशन सहित सभी बिंदुओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 08:50 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 08:50 AM (IST)
भाजपा की संक्रमितों तक दवाएं, ऑक्सीजन और अस्पताल में बेड दिलाने की कोशिश अभी जारी है
भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि महामारी में भाजपा ने सेवा के दायित्व को पूरा किया।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस महामारी के दौर में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जन सेवा में जुटा है। वह अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों तक भोजन के पैकेट पहुुंचा रहे हैं। इसके अतिरिक्त संक्रमितों तक दवाएं, ऑक्सीजन और अस्पताल में बेड दिलाने की भी कोशिश जारी है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

केंद्र व प्रदेश सरकार भी दे रही अधिक सुविधा

महानगर अध्यक्ष बोले कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार भी अधिक से अधिक सुविधाएं देने में जुटी है। कोरोना मरीजों के लिए हॉस्पिटल में बेड वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजेशन, निशुल्क वैक्सीनेशन सहित सभी बिंदुओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।

कोरोना कर्फ्यू में भी लोगों को दी जा रही सहूलियत

महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाना पड़ा है। ऐसे में भी सरकार की कोशिश है कि जरूरतमंदों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्हें निश्शुल्क खाद्य सामग्री रेहड़ी पटरी वालों को 1000 रुपये हर महीने देने की घोषणा हो चुकी है। कोरोना से जान गंवाने वालों को का निश्शुल्क अंतिम संस्कार भी कराया जा रहा है।

सेवा कार्य में विपक्ष को भी आगे आना चाहिए : भाजपा महानगर अध्‍यक्ष

उन्‍होंने कहा कि स्टैंडली रोड स्थित सारस्वत गेस्ट हाउस में निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जा रही हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार के लक्ष्य को आगे बढ़ाएं। जन सेवा को ही अपना प्रमुख दायित्व मानें। इस कार्य में विपक्ष को भी आगे आना चाहिए। यह मानवता का कार्य है न कि राजनीति का। दुर्भाग्य है कि  विपक्षी दल राजनीति कर रहा है।

chat bot
आपका साथी