भाजपा सरकार ने छीना महिलाओं का हक, प्रयागराज में बोलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं के हित में चलाईं गईं योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। भाजपा ने महिलाओं के हक को छीना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। आए दिन तरह-तरह की घटनाएं हो रही हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:50 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:50 AM (IST)
भाजपा सरकार ने छीना महिलाओं का हक, प्रयागराज में बोलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
वंदना यादव ने कहा कि महिलाओं के हित में चलाईं गईं योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव का जिला और महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं के हित में चलाईं गईं योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। भाजपा ने महिलाओं के हक को छीना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। आए दिन तरह-तरह की घटनाएं हो रही हैं। हालात ऐसे हैं कि महिलाएं घर से निकलने में डरती हैं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर महिलाओं से मिलकर उनको पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं, ताकि वर्ष 2022 में सपा का परचम लहरा सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश यादव, इफ्तेखार हुसैन, अनीता श्रीवास्तव, मंजू यादव, डा. ऋचा सिंह, इंदु यादव, सत्यभामा मिश्रा, रवींद्र यादव, नंदलाल निषाद नंदा आदि रहे।

विधानसभा चुनाव की तैयारी पर किया मंथन

जनता दल (यू) प्रयागराज मंडल की मंडलीय कार्यकर्ता चुनावी मंथन बैठक झूंसी के पटेल नगर स्थित कामता सिंह गर्ल्स पीजी कालेज के प्रांगण में हुई। मुख्य अतिथि जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष पारस नाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव सतीश सचान ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। पार्टी को और मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, सुशील कश्यप, नीरज सिंह पटेल, डा. अरविंद पटेल, संजय सिंह, नीरज पासी, विपिन विनोद,संजय राज आदि रहे।

सोनेलाल पटेल की मौत की हो सीबीआइ जांच

अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष रामवन सिंह पटेल ने कहा कि डा. सोनेलाल की 17 अक्टूबर 2009 को मृत्यु हुई थी। उनकी हत्या की गई थी। इसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान अद अध्यक्ष कृष्णा पटेल को उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान किए जाने की भी मांग की। कहा कि डा. सोने लाल पटेल ने "कमेरो जागो, राज सत्ता पर कब्जा करो और व्यवस्था बदलो’ का नारा दिया था। जब यह राजनीतिक अभियान तेजी से बढ़ा और वंचित वर्ग के लोग अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने लगे तब साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई थी। ऐसे में सीबीआइ जांच होना जरूरी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मानिक चंद्र पटेल, बृजेंद्र पटेल, सुशील पटेल, प्रेमचंद्र मौर्या, महेंद्र सिंह पटेल, फूलचंद्र पटेल, मनोज पटेल, रामकिशोर आदि रहे।

chat bot
आपका साथी