भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कल होगा पोल, शहर पहुंचे चुनाव अधिकारी Prayagraj News

सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के पोल के लिए बुधवार की सुबह नौ बजे नामांकन पत्र भरवाए जाएंगे। इसके बाद पोलिंग होगी। इसमें मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि मतदान कर सकेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 02:16 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 02:16 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कल होगा पोल, शहर पहुंचे चुनाव अधिकारी Prayagraj News
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कल होगा पोल, शहर पहुंचे चुनाव अधिकारी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को पोल होगा। इसकी सरगर्मियां बढ़ गई है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी गोरखपुर के विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ मंत्रणा की। इसके साथ ही डॉ. अग्रवाल ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पूर्व जिलाध्यक्षों, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय ली।

दोपहर बाद आएगा परिणाम

बुधवार को सर्किट हाउस में होने वाले चुनाव के लिए सुबह नौ बजे नामांकन पत्र भरवाए जाएंगे। इसे बाद चुनाव होगा। चुनाव में मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि मतदान कर सकेंगे। दोपहर बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष पद के दावेदार सोमवार को मतदाताओं से संपर्क करते रहे। 

यमुनापार के चुनाव अधिकारी मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों से मिले

वहीं यमुनापार के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने सर्किट हाउस में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सभी से मशविरा लिया। गंगापार जिलाध्यक्ष पद के चुनाव अधिकारी भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी और सह चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी ने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

डिप्टी सीएम से मिले तीनों अध्यक्ष

भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय और यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल ने सोमवार सुबह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की। इसे बाद डिप्टी सीएम ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर सिविल लाइंस में रहने वाले पार्टी कार्यकर्ता मनोज कुमार कुशवाहा के घर पहुंचे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी