भाजपा ने चुनाव प्रबंधन विभाग के संयोंजकों की टीम घोषित की, जानें किसे मिली क्‍या जिम्‍मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रयागराज चुनाव प्रबंधन विभाग की मंडल स्तरीय संयोजक व सहसंयोजकों के नाम की घोषणा की गई है। शिवकुटी मंडल के संयोजक सुरेश पाठक सहसंयोजक शेखर मिश्रा सिविल लाइन से संयोजक प्रवीण त्रिपाठी सह संयोजक सुजीत मौर्य विश्वविद्यालय से संयोजक लवकुश उपाध्याय आदि का मनोनयन हुआ है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:35 PM (IST)
भाजपा ने चुनाव प्रबंधन विभाग के संयोंजकों की टीम घोषित की, जानें किसे मिली क्‍या जिम्‍मेदारी
भाजपा के प्रयागराज में चुनाव प्रबंधन विभाग के मंडल स्तरीय संयोजक व सहसंयोजक की घोषणा की गई है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर चुनाव प्रबंधन विभाग के महानगर संयोजक देव प्रसाद मिश्र ने चुनाव प्रबंधन विभाग के मंडल स्तरीय संयोजक व सहसंयोजक की घोषणा की है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह टीम चुनाव की दृष्टि से कार्यक्रमों को आयोजित करेगी।

इन मंडलों में बनाए गए पदाधिकारी

शिवकुटी मंडल के संयोजक सुरेश पाठक, सहसंयोजक शेखर मिश्रा, सिविल लाइन से संयोजक प्रवीण त्रिपाठी, सह संयोजक सुजीत मौर्य, विश्वविद्यालय से संयोजक लव कुश उपाध्याय, सहसंयोजक राजन श्रीवास्तव, बेनी माधव मंडल के संयोजक लव कुश केसरी, सहसंयोजक सत्यजीत सिंह मनोनीत किए गए हैं। भारद्वाज मंडल के संयोजक शैलेश कुमार शुक्ला, मीरापुर मंडल के संयोजक संदीप कुमार कुशवाहा, सहसंयोजक देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, नैनी के संयोजक युवराज सिंह, सह संयोजक कुलदीप श्रीवास्तव बनाए गए हैं।

इन्‍हें भी मिली है जिम्‍मेदारी

इसी प्रकार मुट्ठीगंज से संयोजक विजय जायसवाल, सह संयोजक हिमांशु जायसवाल, चौक से संयोजक अनूप अग्रवाल, सह संयोजक विष्णु प्रसाद श्रीवास्तव, कीडगंज के संयोजक नवीन मिश्रा, सहसंयोजक मनोज अग्रहरि, खुल्दाबाद से संयोजक राजेश कुशवाहा, सहसंयोजक कमल वासन, गंगा पट्टी के संयोजक दिनेश कुमार पटेल, सह संयोजक रमेश ङ्क्षसह हरक बनाए गए हैं। राजरूपपुर के संयोजक संजय शेखर, सहसंयोजक कुलदीप ङ्क्षसह चहर, प्रीतम नगर के संयोजक प्रणेश त्रिपाठी, सह संयोजक संजय शेखर पांडेय, यमुना पट्टी मंडल के संयोजक सुधीर मौर्य व सहसंयोजक राजेश सिंह बनाए गए हैं।

भाजपाई कल प्रत्‍येक बूथ पर सुनेंगे प्रधानमंत्री की मान की बात

प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी रविवार को 11 बजे मन की बात करेंगे। इसे सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने क्षेत्र के बूथों पर एकत्र होंगे। बूथ कार्य समिति के सदस्य इस संबोधन के बाद क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से बात करेंगे। इस दौरान सरकारी योजनाओं की भी जानकारी लोगों को दी जाएी। पार्टी कार्यकर्ता यह भी जानेंगे कि किस योजना का लाभ हासिल करने में किस तरह की कठिनाई आ रही है रही है। इसके अतिरिक्त लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी