प्रयागराज में गायब युवक की टोंस नदी पुल पर मिली बाइक, खून के निशान से हत्‍या की आशंका, नदी में हो रही तलाश

टोंस नदी पुल पर भीड़ लग गई है। बाइक और पुल पर खून के निशान मिलने से हत्‍या कर पुल से नीचे नदी में फेंकने की आशंका जताई गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई है। छानबीन के बाद टोंस नदी में युवक की तलाश कराई जा रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 10:29 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 10:29 AM (IST)
प्रयागराज में गायब युवक की टोंस नदी पुल पर मिली बाइक, खून के निशान से हत्‍या की आशंका, नदी में हो रही तलाश
युवक तो नहीं मिला लेकिन उसकी बाइक टोंस नदी पुल पर मिली है। उस पर खून के निशान हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जनपद के करछना थाना इलाके में सोमवार शाम से एक युवक गायब है। टोंस नदी पुल पर उसकी बाइक तो मिल गई लेकिन उसका पता नहीं चला। खून के छीटे मिलने से हत्‍या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टोंस नदी में युवक की तलाश गोताखोरों से करा रही है। हालांकि अभी तक कामयाबी नहीं मिली। 

बाइक से विनोद रामनगर बाजार गया था, वापस नहीं लौटा

मेजा थाना क्षेत्र के देवहटा रामनगर सिरसा क्षेत्र का रहने वाला विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर सोमवार की शाम करीब चार बजे घर से रामनगर बाजार गया था। उसके बाद वह वापस घर लौटकर नहीं पहुंचा। परिवार के लोग रात भर परेशान रहे। उधर करछना थाना क्षेत्र के पनासा चौकी के अंतर्गत टोंस नदी पर बने पुल पर मंगलवार की सुबह एक बाइक लावारिस हालत में पड़ी लोगों ने देखी। जानकारी होने पर विनोद के परिवार के लोग भी पहुंचे। उन्‍होंने बाइक को पहचान ली। 

टोंस नदी में गोताखाेर युवक की तलाश कर रहे हैं

टोंस नदी पुल पर भीड़ लग गई है। बाइक और पुल पर खून के निशान मिलने से हत्‍या कर पुल से नीचे नदी में फेंकने की आशंका जताई गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई है। छानबीन के बाद टोंस नदी में युवक की तलाश कराई जा रही है। गोताखोर नदी में विनोद की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। चौकी इंचार्ज पनासा कमलेश कुमार मौके पर मौजूद हैं। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है। थानाध्यक्ष करछना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि गोताखोर युवक की टोंस नदी में तलाश कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी