UP के प्रयागराज में बड़ी घटना, तीन बच्‍चों संग महिला यमुना नदी में कूदी, चारों के शव बरामद

शनिवार रात रेनू का अपने परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आहत रेनू अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। फिर रविवार सुबह तीन बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 11:27 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 01:02 PM (IST)
UP के प्रयागराज में बड़ी घटना, तीन बच्‍चों संग महिला यमुना नदी में कूदी, चारों के शव बरामद
तीन बच्‍चों के साथ महिला ने रक्षाबंधन के दिन यमुना नदी में कूदकर आत्‍म‍हत्‍या कर लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में बड़ी घटना हुई। रक्षाबंधन के दिन रविवार की सुबह एक महिला अपने तीन बच्‍चों के साथ यमुना नदी में कूद गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मशक्‍कत के बाद चारों के शवों को बरामद कर लिया। मायके पक्ष के लोग सास, ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

लालापुर थाना क्षेत्र का मामला

लालापुर थाना क्षेत्र के बसई गांव में रहने वाली 30 वर्षीय रेनू रविवार सुबह तीन बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गई। इससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवा दिया है। बसई गांव निवासी शिवकुमार प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसके घर में पत्नी के अलावा 15 वर्षीय बेटी सरिता, 10 साल की सरोज और 8 साल का बेटा गोलू था। 

पारिवारिक विवाद को लेकर सामूहिक आत्‍महत्‍या

बताया जाता है कि शनिवार रात रेनू का अपने परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आहत रेनू अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। फिर रविवार सुबह तीन बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किसी तरह सभी के शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष लालापुर मनीष त्रिपाठी कहना है कि घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारण लग रहा है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

मायके वालों ने लगाया आरोप

जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। उन्‍होंने पारिवारिक कलह से तंग आकर दो बेटियों सहित महिला के आत्‍मघाती कदम उठाने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने सास, ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी