Bharatiya Janata Party: भाजपा के बूथ विजय अभियान में दिखी एकजुटता, जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

Bharatiya Janata Party भाजपा ने बूथ विजय अभियान की शुरुआत की। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्‍हें आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर निर्देशित किया। मिशन 2022 की सफलता में बूथों को मजबूत बनाना जरूरी बताया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 08:38 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 08:38 AM (IST)
Bharatiya Janata Party: भाजपा के बूथ विजय अभियान में दिखी एकजुटता, जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता
विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा की सक्रियता तेज हो गई है। बूथ विजय अभियान की भी शुरुआत की।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने बूथ विजय अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रयागराज जिले के 252 शक्ति केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का जमावड़ा हुआ। सभी जगह उत्साह देखने को मिला। महानगर के साथ ही गंगापार और यमुनापार के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह एकत्र होकर पार्टी की गतिविधि में रुचि दिखाई। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि हम सब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगे। बूथों को शक्तिशाली बनाने के लिए सभी एकजुट हो जाएं। यदि मिशन 2022 को सफल बनाना है तो बूथों को मजबूत बनाना जरूरी है।

भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ने सरकार के कार्यों को गिनाया

काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन को कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन को मजबूत बनने में प्रत्येक कार्यकर्ता सहयोग देगा। इस मौके पर उन्होंने अब तक सरकार की ओर से किए गए कार्यों का विवरण भी सब के सामने रखा। कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया, सीएए कानून बना। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भी निर्माण शुरू हो चुका है। तीन तलाक जैसे कानून मुस्लिम महिलाओं के हित में बनाए गए। इससे पता चलता है कि यह सरकार किसी भी जाति धर्म के भाव से ऊपर उठकर सब के हित में कार्य कर रही है।

बोले, धार्मिक स्थलों का कराया जा रहा विकास

भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों का विकास करने में जुटी है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उदाहरण के तौर पर विंध्याचल कारीडोर, काशी विश्वनाथ का सुंदरीकरण, प्रयागराज का महाकुंभ, अयोध्या का दीपोत्सव, मथुरा का रंगोत्सव, और कावड़ यात्रा को देखा जा सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि सनातन परंपरा को मजबूत किया जाए। आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति को पहचानें और उस पर गर्व करें।

chat bot
आपका साथी