Bharatiya Janata Party: प्रयागराज में रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएंगे वरिष्‍ठ पदाधिकारी, यह है तैयारी

Bharatiya Janata Party भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का कहना है कि बूथ स्तर के सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं के विवाद खत्म कराने की कोशिश की गई। अब पन्ना प्रमुख बनाए जा रहे हैं। उसके बाद सभी की संयुक्त बैठक होगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 09:41 AM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 04:23 PM (IST)
Bharatiya Janata Party: प्रयागराज में रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएंगे वरिष्‍ठ पदाधिकारी, यह है तैयारी
बीजेपी कार्यकर्ताओं के आपसी विवाद को सुलझाने का काम वरिष्‍ठ पदाधिकारी करेंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने में लगे हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर दिया जा रहा है। जहां विवाद गहरे होने की संभवना है, उसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को आगे कर समझौता कराने की भी योजना बनाई जा रही है। यानी अब रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की जाएगी।

भाजपा महानगर अध्‍यक्ष बोले- विमर्श कर मुद्दों और पदाधिकारियों का फीडबैक लेंगे

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का कहना है कि बूथ स्तर के सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं के विवाद खत्म कराने की कोशिश की गई। अब पन्ना प्रमुख बनाए जा रहे हैं। उसके बाद सभी की संयुक्त बैठक होगी। स्थानीय लोगों से भी विमर्श कर मुद्दों और पदाधिकारियों का फीडबैक लिया जाएगा। हर संभव कोशिश है कि प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट रहे। इसके लिए सभी मंडलों में बैठक भी कराई जाएगी। यह बैठक स्थानीय स्तर पर होगी।

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य के समक्ष त्‍यागपत्र भी दिया था

पिछले दिनों म्योराबाद में कुछ पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजी उजागर हुई थी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपना त्यागपत्र भी दे दिया था। इस बात को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं की बैठक कराई जाएगी। लोगों से अगल अलग विमर्श भी किया जाएगा। यदि कोई कार्यकर्ता अपनी बात सामान्य बैठकों में नहीं कहना चाहता तो पत्र बनाकर देकर सकता है।

यमुनापार महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विवादों का जल्‍द निपटारा होगा

यमुनापार महानगर अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने भी कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी विवादों को जल्द निपटाना जरूरी हो चुका है। इसका प्रभाव अन्य चुनाव व गतिविधियों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल अभी किसी तरह का विवाद उजागर नहीं हुआ है। सावधानी के चलते विमर्श के क्रम को तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की बैठक को चौपाल के रूप में होगी। इसमें स्थानीय नागरिकों को भी शामिल करेंगे।

chat bot
आपका साथी