भाजपा महानगर के विभागों के पदाधिकारी घोषित

कार्यालय निर्माण विभाग के संयोजक रोहित जायसवाल और सहसंयोजक नीरज तिवारी बने - बेटी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:10 AM (IST)
भाजपा महानगर के विभागों के पदाधिकारी घोषित
भाजपा महानगर के विभागों के पदाधिकारी घोषित

- कार्यालय निर्माण विभाग के संयोजक रोहित जायसवाल और सहसंयोजक नीरज तिवारी बने

- 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' मिशन की संयोजक जयश्री जायसवाल व सहसंयोजक डा. ममता द्विवेदी बनीं जासं, प्रयागराज : भाजपा की महानगर इकाई के विभिन्न विभागों में पदाधिकारियों की घोषणा रविवार को हुई। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि कार्यालय निर्माण विभाग के संयोजक रोहित जायसवाल, सहसंयोजक नीरज तिवारी, प्रदीप कुमार वर्मा, जगदीश पांडेय, कार्यालय आधुनिकीकरण विभाग के संयोजक, हरजीत सिंह सहसंयोजक प्रमोद साहू मनोनीत किए गए हैं।

ग्रंथालय ई पुस्तकालय के संयोजक श्याम शंकर दुबे, सहसंयोजक प्रमोद केसरवानी, स्वच्छ भारत अभियान विभाग के संयोजक आनंद सिंह, सहसंयोजक चिटू पंडा, रुद्र सेन जायसवाल, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' मिशन की संयोजक जयश्री जायसवाल, सहसंयोजक डा. ममता द्विवेदी, हेमंती शर्मा, नमामि गंगे के संयोजक सुरेश चंद्र, सहसंयोजक नरेंद्र मोर्या, अंकुश शर्मा बनाए गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक मनोज पांडेय, सहसंयोजक संजय गुप्ता, कुंदन सिंह, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के संयोजक लक्ष्मीकांत तिवारी, सहसंयोजक शशि शुक्ला, उदय शुक्ला, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के संयोजक राम लखन देववंशी, सहसंयोजक राज तिवारी, धीरेंद्र कुशवाहा, सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय समन्वय विभाग के संयोजक शानू भट्ट, सहसंयोजक स्वतंत्र शुक्ला, रतन खरे मनोनीत हुए।

मीडिया विभाग के संयोजक राजेश व सहसंयोजक आकाश

मीडिया विभाग के संयोजक राजेश केसरवानी, सहसंयोजक आकाश गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग के संयोजक हरि कृष्णा तिवारी, सहसंयोजक उमेश शुक्ला, हर्षित मिश्र, डाक्यूमेंटेशन विभाग के संयोजक कृतज्ञ नारायण, सहसंयोजक बनवारी लाल, मनोज नांगिया, सहयोग आपदीय राहत एवं सेवाएं विभाग की संयोजक पल्लवी शुक्ला, सहसंयोजक बलवंत राय, सत्य प्रकाश मिश्रा, साहित्य एवं प्रचार सामग्री विभाग की संयोजक बबीता मिश्र, सहसंयोजक अनिल श्रीवास्तव, चुनाव प्रबंधन के संयोजक देव मिश्रा, सहसंयोजक राजेश तिवारी, महेंद्र तिवारी, चुनाव आयोग संपर्क विभाग के संयोजक भुवनेश्वर द्विवेदी, सह संयोजक मनोज पांडेय, कानूनी एवं विधिक विषय विभाग के संयोजक मनीष पांडेय, सहसंयोजक विपिन तिवारी, अमित गोस्वामी, पार्टी पत्रिकाएं एवं प्रकाशन विभाग के संयोजक रिकू तिवारी, सहसंयोजक विकास त्रिपाठी, सोशल मीडिया गतिविधि विभाग के संयोजक हनुमान पांडेय एवं सहसंयोजक चंदन भट्ट, विनय श्रीवास्तव, आजीवन सहयोग निधि विभाग के संयोजक विपुल मित्तल, सहसंयोजक विवेक जायसवाल, आइटी विभाग के संयोजक यश विक्रम त्रिपाठी व सहसंयोजक अमित तिवारी बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी