Bharat Bandh in Prayagraj : विधायक उज्जवल रमण सिंह समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Bharat Bandh in Prayagraj समाजवादी पार्टी के करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जगह-जगह से गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को पुलिस लाइन लाया गया है। ग्रामीण इलाकों में गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को संबंधित थाने में रखा गया है।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 02:58 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 02:58 PM (IST)
Bharat Bandh in Prayagraj : विधायक उज्जवल रमण सिंह समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
प्रदर्शन के दौरान सपा के करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह से बातचीत करते पुलिस अफसर।

प्रयागराज,जेएनएन। किसानों के भारत बंद के आह्वान के समर्थन में मंगलवार को निकले समाजवादी पार्टी के करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जगह-जगह से गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को पुलिस लाइन लाया गया है। ग्रामीण इलाकों में गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को संबंधित थाने में रखा गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुराने यमुना पुल के पास से शहर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन के लिए दाखिल हो रहे करछना के विधायक उज्जवल रमण सिंह को रोककर पुलिस ने कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइंस में कार्यकर्ताओं के साथ सपा के पूर्व सांसद हुए गिरफतार

इसी प्रकार सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे से सपा महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, केके श्रीवास्तव, कमल सिंह यादव, विनोद चंद्र दुबे समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। हंडिया में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव को कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तार किया गया।

 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पकड़ा, छोड़ा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता नैनी स्थित लेप्रोसी मिशन के पास प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवबरन सिंह यादव, शमशाम अहमद समेत दर्जन भर कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया। इन सभी को नैनी थाने ले जाया गया। जहां करीब दो घंटे बैठाने के छोड़ दिया गया। चेतावनी दी गई कि कहीं भी प्रदर्शन किया तो गिरफ्तारी की जाएगी।

आप कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता पत्थर गिरजाघर के पास प्रदर्शन करने पहुंचे तो पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने जिला महासचिव सर्वेश यादव, महानगर अध्य्क्ष ज्योति प्रकाश चौबे , प्रदेश सचिव अंजनी मिश्रा, महिला महासचिव सनिया मिर्ज़ा, राष्ट्रीय परिषद की सदस्य शिमला श्री, दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मोहम्मद जैद आदि को गिरफ्तार किया। वहीं, पार्टी के जिलाध्यक्ष अल्ताफ अहमद को सोमवार देर रात नैनी स्थित उनके आवास में नजरबंद कर रखा गया है।

chat bot
आपका साथी