घर के इकलौते लड़के इस गैंग से रहें सावधान, दोस्‍ती के बाद करते हैं अपहरण Prayagraj News

अभियुक्तों ने बताया कि कत्ल के बाद वह दिल्ली चले जाते और फिर शिवम के घरवालों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगते। कत्ल पहले इसलिए कर दिया क्योंकि शुभम सभी को पहचानता था और उनका दोस्त भी था।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:34 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 01:45 PM (IST)
घर के इकलौते लड़के इस गैंग से रहें सावधान, दोस्‍ती के बाद करते हैं अपहरण Prayagraj News
यह गैंग पहले दोस्‍ती करता है उसके बाद अपहरण करता है।

प्रयागराज, जेएनएन। अगर आप अपने घर के इकलौते लड़के हैं। आपका परिवार समृद्ध है तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आप भी उस गैंग के निशाने पर आ जाएं जो पहले दोस्ती करता है और फिर अपहरण के साथ अनहोनी करता है। यमुनापार के एक ऐसे ही गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जो 50 लाख की फिरौती की खातिर आभूषण कारोबारी के बेटे शिवम सोनी का अपहरण किया और फिर कत्ल।

खीरी पुलिस ने कोरांव के आनंद कुशवाहा, अंकुर सिंह व हंडिया निवासी राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। अभी आनंद का भाई अभिषेक, मेजा का सुधीर कुशवाहा, कोरांव का अजय सिंह पटेल व दीपक पांडेय फरार हैं। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का दावा है कि अभियुक्तों के निशाने पर दो और युवक थे, जो अपने घर के इकलौते हैं। उनके माता-पिता धनाढ्य हैं। यह गिरोह ऐसे ही लड़कों को अपने निशाने पर रखता था। हालांकि अभी गिरोह के चार सदस्य फरार हैं, लिहाजा लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। मगर वांछित आरोपितों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। लालतारा सिधौली गांव निवासी शिवम को रविवार शाम आनंद कुशवाहा और उसका भाई अभिषेक बाइक से बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने पुलिस को जानकारी। छानबीन शुरू हुई तो कुछ सुराग मिल गए और फिर टीम ने आनंद के घर छापेमारी की तो पता चला कि हत्या करके शव को दफनाने की तैयारी थी। इसके लिए गड्ढा भी खोदा गया था और नमक की बोरी व तेजाब रखा पाया गया। फिर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने टीम के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने बताया कि कत्ल के बाद वह दिल्ली चले जाते और फिर शिवम के घरवालों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगते। कत्ल पहले इसलिए कर दिया क्योंकि शुभम सभी को पहचानता था और उनका दोस्त भी था।

chat bot
आपका साथी