डेढ़ करोड़ रुपये के लिए हुई है बच्चा यादव की हत्या

मेडिकल चौराहे के पास बुधवार रात ठेकेदार बच्चा यादव की डेढ़ करोड़ रुपये के लिए की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:38 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:38 AM (IST)
डेढ़ करोड़ रुपये के लिए हुई है बच्चा यादव की हत्या
डेढ़ करोड़ रुपये के लिए हुई है बच्चा यादव की हत्या

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : मेडिकल चौराहे के पास बुधवार रात ठेकेदार बच्चा यादव की हत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस ने आरोपित राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व दो अन्य असलहे बरामद किए गए हैं। वहीं, मुख्य आरोपित महेंद्र यादव की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि बच्चा ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का काम किया था और वही रुपये माग रहा था।

अतरसुइया थाना क्षेत्र के बाबाजी का बाग निवासी वीरेंद्र उर्फ बच्चा यादव (40) मालवीय नगर में रहता था। उसकी दोस्ती चादपुर सलोरी के महेंद्र यादव और अशोक नगर के राजेश यादव से थी। तीनों ने एक फर्म बना रखी थी और एक साथ नगर निगम में ठेकेदारी करते थे। बुधवार रात बच्चा की मेडिकल चौराहे के पास माडल शाप के बगल मेडिकल स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में महेंद्र और राजेश यादव को नामजद किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने राजेश यादव को अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल के अलावा बंदूक व राइफल भी पुलिस ने बरामद की। थाने लाकर राजेश से पूछताछ की गई। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान का कहना है कि राजेश ने बताया कि बच्चा ने आरटीओ आफिस के पास एक करोड़ और गंगानगर कैंट में 50 लाख रुपये से अधिक का काम किया था। ठेका महेंद्र के नाम था, लेकिन बच्चा ने काम किया था। इसी रुपये को वह काफी दिनों से माग रहा था। बुधवार रात शराब के नशे में इसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर महेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। सीओ का कहना है कि राजेश ने भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई थी। शव रखकर किया रास्ताजाम

-पोस्टमार्टम के बाद शाम को स्वजन बच्चा का शव लेकर बलुआघाट चौराहे के पास पहुंचे। यहा शव को सड़क पर रखकर रास्ताजाम कर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की तो मृतक के स्वजनों को मुआवजा, सरकारी नौकरी और सुरक्षा देने की माग की गई। जिस पर अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन देकर करीब आधे घटे बाद जाम समाप्त करवाया।

छह गोली मारी गई थी

-वीडियोग्राफी के बीच डाक्टरों ने गुरुवार अपराह्न बच्चा के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें दो गोली सीने और एक पेट में फंसी मिली, जबकि सिर में मारी गई तीन गोली आरपार हो गई थी। डाक्टरों के मुताबिक सिर में गोली करीब से मारी गई थी।

chat bot
आपका साथी