Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या से लाए प्रसाद को प्रयागराज के विहिप कार्यकर्ताओं में वितरित किया, सुना वृतांत

Ayodhya Ram Mandir अयोध्‍या से लौटे विहिप गोरक्षा के प्रांत मंत्री ने कहा कि मंदिर आंदोलन सार्थक हो गया। उत्साही कार्यकर्ताओं को उन्‍होंने अवधपुरी का वृत्तांत सुनाया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:20 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 09:21 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या से लाए प्रसाद को प्रयागराज के विहिप कार्यकर्ताओं में वितरित किया, सुना वृतांत
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या से लाए प्रसाद को प्रयागराज के विहिप कार्यकर्ताओं में वितरित किया, सुना वृतांत

प्रयागराज, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के साक्षी बन कर विहिप गोरक्षा के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी प्रयागराज लौटे। संगठन के कार्यकताओं के साथ कीडगंज में बैठक कर उन्‍हें अयोध्या का वृत्तांत सुनाया। साथ ही सभी लोगों को प्रसाद भी वितरित किया। श्रीराम की जन्मभूमि से लाए गए प्रसाद को कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने शीश नवाकर हाथों हाथ लिया।

वापस लौटने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने किया भव्‍य स्‍वागत

प्रयागराज से 19 जिलों की मिट्टी और जल लेकर विहिप के चुनिंदा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोध्या गए थे। वहां से वापस लौटे तो कार्यकर्ताओं ने उत्साह से स्वागत किया। विहिप, गोरक्षा के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने कहा कि मंदिर आंदोलन का संघर्ष सफल हुआ। जल्द ही प्रभु श्री रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। इस मौके पर अमित सिंह, नितिन भारद्वाज, अभय वर्मा, विशाल यादव, संजय सिंह राणा, संजय श्रीवास्तव, शशांक जयसवाल आदि मौजूद रहे।

राम भक्तों के उत्साह के आगे सब फीका

लालमणि तिवारी ने बताया कि पूरी अयोध्या नगरी ओम अंकित भगवा ध्वज से सजी थी। सभी मंदिरों में कीर्तन-भजन के साथ जय श्रीराम का उद्घोष हो रहा था। लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। तीन दिन तक सभी घरों के सामने रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाया गया। पटाखे भी छुड़ाए गए। मानो श्री राम का राज्याभिषेक चल रहा था। देश भर से जुटे लोगों के उत्साह और उमंग के आगे सब फीका था। श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, कार्यशाला, श्रीराम की पैड़ी, कारसेवकपुरम, मानस भवन, मणिरामदास छावनी सहित संपूर्ण अयोध्या में 'रामलला हम आए हैं, मंदिर भव्य बनाएंगे' के उद्घोष हो रहे थे।

chat bot
आपका साथी