Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : प्रयागराज की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, 35 चेक पोस्टों से रखी जा रही नजर

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan प्रयागराज प्रतापगढ़ चित्रकूट और बांदा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिना जांच-पड़ताल के कोई भी वाहन सीमा में दाखिल नहीं हो रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 08:11 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 08:42 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : प्रयागराज की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, 35 चेक पोस्टों से रखी जा रही नजर
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : प्रयागराज की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, 35 चेक पोस्टों से रखी जा रही नजर

प्रयागराज, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन आज यानी बुधवार को है। इसके इसके मद्देनजर प्रयागराज जोन के आठ जिलों में कड़ा पहरा लगा दिया गया है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, बांदा और चित्रकूट में खास नजर रखी जा रही है। सभी जनपदों की सीमाओं पर बैरीकेडिंग कर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कड़ी जांच-पड़ताल के बाद ही वाहनों को सीमा में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। 35 चेक पोस्‍ट से प्रत्‍येक लोगों पर नजर रखी जा रही है। 

खास-खास

-160 पुलिस कर्मियों को सीमा पर किया गया तैनात

- मंदिर निर्माण और स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ी सक्रियता।

श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन आज अयोध्‍या में है

पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में भूमि पूजन, 12 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और इसके बाद स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) भी है। इसके मद्देनजर प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट जिले की सीमाओं पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। इन सभी जगहों पर पुलिस के 160 जवान तैनात किए गए हैं। दो-दो दारोगाओं की हर जगह ड्यूटी लगाई गई है। एलआइयू की टीम को भी लगाया गया है। उच्चाधिकारियों से भी लगातार भ्रमण करने को कहा गया है। 

एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम भी लगी

पांच से 15 अगस्त तक सब कुछ सकुशल तरीके से निपटाने को लेकर एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। तीनों टीमों ने अपने-अपने तरीके से काम भी शुरू कर दिया है। 

एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने कहा-खास नजर रखी जा रही है

एडीजी जोन प्रेम प्रकाश कहते हैं कि सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। जनपद की सीमाओं और चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। रेलवे, बस स्टेशनों के साथ ही धार्मिक स्थलों पर खास नजर रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी