15 जुलाई तक ही है विवाह का शुभ मुहूर्त, इसके बाद नवंबर तक करना होगा इंतजार

श्रीधर्मज्ञानोपदेश संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य के अनुसार इस वर्ष विवाह के अच्छे मुहूर्त कम हैं। इसी में विवाह आदि शुभ कार्य पूरा करना होगा। इधर देखा जाए तो 15 जुलाई तक ही विवाह के अच्छे मुहूर्त हैं। 17 जुलाई की सुबह 4.07 बजे सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:23 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:23 AM (IST)
15 जुलाई तक ही है विवाह का शुभ मुहूर्त, इसके बाद नवंबर तक करना होगा इंतजार
आप अगर विवाह की तैयारी कर रहे हैं तो 15 जुलाई तक कर लें, फिर शुभ मुहूर्त नवंबर में है।

प्रयागराज, जेएनएन। अगर आप किसी सगे-संबंधी के विवाह का रिश्ता तय कर चुके हैं अथवा उसकी तैयारी कर रहे हैं तो ज्यादा देर न करें। यानी विवाह करना है तो देर न करें। जल्द सारी तैयारी पूरी कर लीजिए, क्योंकि विवाह का मुहूर्त सिर्फ 15 जुलाई तक ही है। अगर इधर चूके तो विवाह के नए मुहूर्त के लिए नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद नवंबर व दिसंबर महीने में विवाह के चुनिंदा मुहूर्त हैं।

विवाह का अच्‍छा मुहूर्त कम है : आचार्य देवेंद्र

श्रीधर्मज्ञानोपदेश संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी बताते हैं कि इस वर्ष विवाह के अच्छे मुहूर्त कम हैं। उसके अंतर्गत विवाह सहित समस्त शुभ कार्य पूरा करना होगा। इधर देखा जाए तो 15 जुलाई तक ही विवाह के अच्छे मुहूर्त हैं, क्योंकि 17 जुलाई की सुबह 4.07 बजे सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ सूर्य दक्षिणायण हो जाएंगे। सूर्य के दक्षिणायण होने पर शुभ कार्य रुक जाएंगे।

इस वर्ष विवाह का अंतिम मुहूर्त 12 दिसंबर है

उन्‍हाेंने बताया कि इसके बाद देवोत्थान एकादशी 15 नवंबर को भगवान विष्णु के जाग्रत होने पर शादी-विवाह सहित समस्त शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में विवाह का अंतिम मुहूर्त 12 दिसंबर को है। जबकि 16 दिसंबर से खरमास का आरंभ हो जाएगा। खरमास का आरंभ होने पर शादी-विवाह सहित सारे शुभ कार्य एक महीने के लिए बंद हो जाएंगे।

जानें, कब-कब है मुहूर्त

-24, 26 व 30 जून।

-एक, दो, छह, 12 व 15 जुलाई।

-15, 19, 20, 21, 28 व 29 नवंबर।

-एक, 11 व 12 दिसंबर।

chat bot
आपका साथी