गायत्री मंत्र के साथ यज्ञकुंड में पड़ी आहुतियां, कोरोना का खात्मा करने के लिए आर्य समाज के लोगों ने किया यज्ञ

आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रदेश महामंत्री पंकज जायसवाल ने बताया कि वातावरण प्रदूषित होने से विश्व कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। यज्ञ के जरिए वातावरण को शुद्ध किया गया। कोरोना से युद्ध वातावरण करो शुद्ध नारा दिया गया था। आर्य समाज के लोगों ने यज्ञ में हिस्सा लिया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 06:00 AM (IST)
गायत्री मंत्र के साथ यज्ञकुंड में पड़ी आहुतियां, कोरोना का खात्मा करने के लिए आर्य समाज के लोगों ने किया यज्ञ
कोरोना संक्रमण को परास्त करने के लिए आर्य समाज से जुड़े लोगों ने यज्ञ किया।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना संक्रमण को परास्त करने के लिए आर्य समाज से जुड़े लोगों ने यज्ञ किया। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सुबह नौ से 10 बजे तक 'रोग निवारण यज्ञ किया गया। आर्य समाज से जुड़ा हर व्यक्ति 'घर-घर यज्ञ, हर घर यज्ञ मुहिम में शामिल हुआ। गायत्री मंत्र का 21 अथवा 51 बार जप करते हुए यज्ञकुंड में आहुतियां डाली गईं। यज्ञ की फोटो और वीडियो आर्य प्रतिनिधि सभा के वाट्सएप गु्रप, फेसबुक में साझा हुए।

वातावरण प्रदूषित होने से विश्व कोरोना संक्रमण से जूझ रहा
आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रदेश महामंत्री पंकज जायसवाल ने बताया कि वातावरण प्रदूषित होने से विश्व कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। यज्ञ के जरिए वातावरण को शुद्ध किया गया। इसके लिए 'कोरोना से युद्ध, वातावरण करो शुद्ध नारा दिया गया था। नारे को चरितार्थ करने के लिए भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में रहने वाले आर्य समाज के लोगों ने यज्ञ में हिस्सा लिया। बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा के निर्देश पर आर्य समाज के शैक्षिक संस्थानों में भी हवन करने के साथ घरों पर ओम ध्वज की पताका लगाया गया। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा सिंह, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुधा उपाध्याय सहित समस्त अध्यापिकाओं, आर्य समाज चौक के प्रधान रवींद्रनाथ जायसवाल, मंत्री पीएन मिश्र, मदन शर्मा, दिनेश आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी