रोहिंग्या के करीबियों की तलाश में लगी है आर्मी इंटेलिजेंस

म्यांमार से भागे रोहिंग्या बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुस रहे है। आर्मी इंटेलीजेंस की टीम पिछले कई साल से ऐसे लोगो का सुराग लगा रही है। दो साल पहले इंटेलीजेंस की टीम को तीन लोगों की गतिविधियां रोहिंग्या जैसे लगी। वे उन्नाव अलीगढ़ और नोएडा में ठिकाना बनाये थे।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 02:54 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 02:54 PM (IST)
रोहिंग्या के करीबियों की तलाश में लगी है आर्मी इंटेलिजेंस
प्रयागराज में भी उनके नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। पिछले दिनों एटीएस की गिरफ्त में आये तीन रोहिंग्या लोगों को आर्मी इंटेलिजेंस की टीम दो साल से ट्रैक कर रही थी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद एटीएस ने उन तीनों को उठा लिया है। उनका जाल प्रदेश भर में फैला हुआ है। प्रयागराज में भी उनके नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। उनके संपर्क में आये लोगों को आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ट्रैक कर रही है। तीनो के पकड़े जाने के बाद उससे जुड़े अन्य लोगो को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

बांग्‍लादेश के रास्‍ते अवैध तरीके से भारत में आए

म्यांमार से भागे रोहिंग्या बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुस रहे है। आर्मी इंटेलीजेंस की टीम पिछले कई साल से ऐसे लोगो का सुराग लगा रही है। दो साल पहले इंटेलीजेंस की टीम को तीन लोगों की गतिविधियां रोहिंग्या जैसे लगी। वह लोग उन्नाव, अलीगढ़ और नोएडा में ठिकाना बनाये हुए थे। दो साल तक उनको गतिविधियों पर नज़र रखी गई तो यह पक्का हो गया है कि यह रोहिंग्या है और गलत तरीके से भारत मे रह रहे है। यह खुद के अलावा कई और लोगो भी भारत मे ला चुके है।

कई लोगों को भारत में लाकर बनवा चुके हैं डॉक्‍यूमेंट

अब इनको एटीएस के सहयोग से उठाया गया है। पकड़े गए रोहिंग्या में उन्नाव से शाहिद, अलीगढ़ से जुबैर और नोएडा से हसन है। यह तीनों लंबे समय से भारत में है और कई रोहिंग्या को भारत लाकर उनके डॉक्यूमेंट बनवा चुके हैं। आर्मी इंटेलीजेंस और एटीएस की टीम ने उनसे कई दिन तक पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया है। अब उनसे जुड़े लोगों को तलाशा जा रहा है। प्रयागराज और प्रदेश के दूसरे जिलों के कुछ लोग भी उनके संपर्क में थे। उनकी गतिविधियां देखी जा रही हैं। आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं

chat bot
आपका साथी