IERT in Prayagraj: अब आठ अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन, बढ़ा दी गई है अंतिम तिथि

संस्थान में दाखिले के लिए आठ जून से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। सभी पाठ्यक्रमों में 1275 सीटों के सापेक्ष प्रवेश लिए जाएंगे। संस्थान में तीन एवं दो वर्षीय पाठ्यक्रम का संचालन होता है। तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में 13 ब्रांचों में प्रवेश होगा।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:46 PM (IST)
IERT in Prayagraj: अब आठ अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन, बढ़ा दी गई है अंतिम तिथि
संस्थान में दाखिले के लिए आठ जून से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियङ्क्षरग एंड रूरल टेक्नोलाजी (आइईआरटी) ने नए सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई से बढ़ाकर आठ अगस्त कर दी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए 24 एवं मैनेजमेंट के लिए 27 अगस्त को प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। यह जानकारी संस्थान के परीक्षा सचिव डॉ. केबी सिंह ने दी है।

तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में 13 ब्रांचों में प्रवेश

दरअसल, संस्थान में दाखिले के लिए आठ जून से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। सभी पाठ्यक्रमों में 1275 सीटों के सापेक्ष प्रवेश लिए जाएंगे। संस्थान में तीन एवं दो वर्षीय पाठ्यक्रम का संचालन होता है। तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में 13 ब्रांचों में प्रवेश होगा। डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रत्येक ब्रांच में 75-75 सीटों के सापेक्ष प्रवेश लिए जाएंगे। इसमें इलेक्ट्रिकल्स, सिविल, सिविल कंस्ट्रक्शन टेक्नोलाजी, सिविल पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्टूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल आटोमोबाइल, मैकेनिकल पावर प्लांट, मैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन, मैकेनिकल टूल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ट्यूबेल इंजीनियरिंग और प्लास्टिक इंजीनियरिंग में 75-75 सीटें हैं। वहीं दो वर्षीय डिप्लोमा पीडीसीए (पोस्ट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन) में 30 और मैनेजमेंट की तीन ब्राचों में 225 सीटों के सापेक्ष प्रवेश होंगे।

इ लर्निंग की मुश्किलों पर हुआ मंथन

महामारी की विषम परिस्थितियों में शिक्षा जगत पर क्या प्रभाव पड़ा इस पर शुक्रवार को मंथन हुआ। बंधन फाउंडेशन एवं रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की ओर से आयोजित वेबिनार में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने कहा कि कोरोना ने बहुत कुछ बदल दिया है। कुछ कठिनाई आई है तो तमाम नवाचार भी देखने को मिल रहे हैं। ई लर्निंग से हम सब भली प्रकार परिचित हो चुके हैं। आने वाला समय निश्चित रूप से इसी का है। वेबिनार में बंधन फाउंडेशन की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. स्वाति चौधरी ने विद्यार्थियों की तमाम कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मैत्री केसरवानी, वान्या रतन, उत्कर्ष तिवारी, सोनी लखमानी, श्रुति श्रीवास्तव, यश सिंह, प्रज्ज्वल वर्मा, अंजलि आदि ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी