तीर्थ पुरोहित अब पूजन व अनुष्ठान के साथ धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी बढ़ाएंगे सक्रियता

प्रयागवाल युवा वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने युवा वाहिनी के ऐजेंडे से उपस्थित प्रयागवालों को अवगत कराया। कहा कि तीर्थ पुरोहित समाज को उनकी संख्या व योग्यता के अनुरूप भागीदारी नहीं दी गई। हर दल के नेता सिर्फ वोट लेने के लिए हमारे पास आते हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:58 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:58 AM (IST)
तीर्थ पुरोहित अब पूजन व अनुष्ठान के साथ धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी बढ़ाएंगे सक्रियता
प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रयागराज, जेएनएन। तीर्थ पुरोहित समाज अब पूजन व अनुष्ठान के साथ ही धार्मिक, राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाएंगे। राजनीतिक भागीदारी के लिए पूरे समाज को एकजुट किया जाएगा। यह निर्णय प्रयागवाल युवा तीर्थ पुरोहितों की प्रयागराज में हुई बैठक में लिया गया। साथ ही प्रयाग के युवा तीर्थ पुरोहितों द्वारा निर्मित प्रयागवाल युवा वाहिनी के गठन की योजना पर चर्चा किया।

प्रयागवाल युवा वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने युवा वाहिनी के ऐजेंडे से उपस्थित प्रयागवालों को अवगत कराया। कहा कि तीर्थ पुरोहित समाज को उनकी संख्या व योग्यता के अनुरूप भागीदारी नहीं दी गई। हर दल के नेता सिर्फ वोट लेने के लिए हमारे पास आते हैं। चुनाव के बाद तीर्थपुरोहितो की समस्या से किसी को कोई वास्ता नहीं होता। सेना व पुलिस के लोग अक्सर घाट पर प्रताड़ित करते हैं तब मदद के लिए कोई आगे नहीं आता। इसके लिए हमें स्वयं आगे बढ़ना होगा। अधिकार व सम्मान के लिए एकजुटता जरूरी है।

उन्होंने युवा वाहिनी की टीम में शामिल करने के लिये पांच प्रतिनिधि सदस्यों के चयन करने का प्रस्ताव रखा। इस पर सहमति जताते हुए उपस्थित युवा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने सर्व सहमति से पांच प्रतिनिधि सदस्यों का चयन किया। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. रमेश चंद्र मिश्रा की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में चंदन तिवारी, असीम भारद्वाज, अनंत पांडेय, लवकुश पांडेय, नीरज मिश्रा को नई बस्ती क्षेत्र से पांच प्रतिनिधि के रुप में चुना गया।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ तीर्थपुरोहित सुरेश तिवारी ने प्रयागवाल युवा वाहिनी के गठन का स्वागत करते हुए, तीर्थ पुरोहित समाज के विभिन्न मुद्दों पर काम करने के लिए युवा तीर्थ पुरोहितों का आवाहन किया। प्रभात पांडेय ने कहा कि अब समय की मांग है कि युवा वाहिनी के सहयोग में तत्परता से आगे आएं। अन्य तीर्थ पुरोहितों ने भी युवा वाहिनी के गठन का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे।

तीर्थ पुरोहित समाज के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. हीरामणि भारद्वाज की धर्मपत्नी के आस्मिक निधन होने पर उपस्थित प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा के शांति के लिए प्रभु से कामना करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर  राजन शर्मा, अजय मिश्रा, विजय मिश्रा. बलराम शर्मा, धीरु मुण्डा, शशांक पांडेय, शिवम मिश्रा, चंदन पांडेय, विजय भारद्वाज, पशुपति नाथ तिवारी, मिंटू पांडेय, पुष्कर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी