अपना दल (एस) ने वन बूथ, टेन यूथ का रखा लक्ष्य

अपना दल (एस) भी मिशन-2022 में जुट गया है। पार्टी ने वन बूथ और टेन यूथ का लक्ष्य दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:50 PM (IST)
अपना दल (एस) ने वन बूथ, टेन यूथ का रखा लक्ष्य
अपना दल (एस) ने वन बूथ, टेन यूथ का रखा लक्ष्य

जासं, प्रयागराज : अपना दल (एस) भी मिशन-2022 में जुट गया है। सोमवार को पूर्वी जोन के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में सíकट हाउस में समीक्षा बैठक हुई। इसमें पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर कम-से-कम 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने का निर्धारित किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट आ रहा है। हम सब को अभी से तैयारी करनी होगी। जिला, विधानसभा क्षेत्र और जोन के पदाधिकारी हर हाल में 31 अगस्त तक बूथ स्तर तक की कमेटियों का गठन कर लें। सह प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में मिली सफलता से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इसे बरकरार रखने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा उठाए जा रहे सामाजिक न्याय के मुद्दे के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। सह प्रभारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश पटेल बुलबुल ने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर सक्रियता नहीं बढ़ेगी, तब तक चुनाव जीतना संभव नहीं होगा। इस दौरान सह प्रभारी युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव विजय चौरसिया ने भी विचार रखे। इससे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल, डा. भीमराव अंबेडकर, डा. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रतापगढ़ में निíमत राजकीय मेडिकल कालेज का नाम डा. सोनेलाल के नाम पर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया गया। सोराव-फूलपुर मार्ग का नाम भी डा. सोनेलाल पटेल के नाम पर करने के लिए मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति भी आभार जताया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गंगापार भानु प्रताप सिंह व संचालन यमुनापार के अध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव जवाहर लाल पटेल, सोराव विधायक डा. जमुना प्रसाद सरोज, श्यामराज पटेल, बाबूलाल पटेल, बृजेश पाडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी