BJP Backward Classes Front प्रयागराज महानगर के पदाधिकारियों की घोषणा, जानें किसे मिली जिम्‍मेदारी

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने बताया कि उपाध्यक्ष राबिन साहू गौरी शंकर वर्मा धनंजय सिंह घनश्याम मौर्य अविनाश निषाद सचिन निषाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री सतीश प्रजापति व लकी साहू बनाए गए हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 03:46 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 03:46 PM (IST)
BJP Backward Classes Front प्रयागराज महानगर के पदाधिकारियों की घोषणा, जानें किसे मिली जिम्‍मेदारी
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रयागराज महानगर के पदाधिकारियों की घोषणा हो गई है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इन दिनों भाजपा अलग-अलग मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर रही है। इनके जरिए रूठों को मनाने की भी कवायद जारी है। माना जा रहा है कि यह घोषणा मिशन 2022 यानी आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेगी। गुरुवार को प्रयागराज महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों की भी सूची जारी हुई।

मनोज पिछड़ा मोर्चा के अध्‍यक्ष व सतीश और लकी बने महामंत्री

पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने बताया कि उपाध्यक्ष राबिन साहू, गौरी शंकर वर्मा, धनंजय सिंह, घनश्याम मौर्य, अविनाश निषाद, सचिन निषाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री सतीश प्रजापति व लकी साहू बनाए गए हैं। मंत्री का दायित्व राम लखन विश्वकर्मा, मिलन चौरसिया, राज सिंह पटेल, अभिषेक गुप्ता, कमलेश पाल, संदीप गोस्वामी निभाएंगे। कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, कार्यालय मंत्री विष्णु वर्मा, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर गुप्ता, शोध प्रमुख पंकज सिंह मनोनीत हुए हैं।

इन्‍हें बनाया गया कार्यकारिणी सदस्‍य

कार्यकारिणी सदस्य राजू सिंह पटेल, रामानंद प्रजापति, सुधीर कुशवाहा, दीपक यादव, मनोहर गुप्ता, नटेशवर सिंह, अनिकेत जायसवाल, राजेश कुमार गुप्ता, विकास सिंह सिंगरौर, राजेश गिरी, दीपक वर्मा, तुमेश्वर निषाद बने हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।

यमुनापार इकाई के कार्यालय प्रमुख को किया पदमुक्त

भाजपा की यमुनापार इकाई में अब तक जिले के कार्यालय मंत्री के रूप में कार्य देख रहे मनोज कुमार गुप्ता को पद मुक्त कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने बताया कि यह कार्रवाई पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में की गई। उन्होंने अन्य पदाधिकारियों को भी अनुशासित आचरण के लिए निर्देशित किया है। कहा है कि किसी भी संगठन के सफल होने का पहला मंत्र है कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठित व अनुशासित रहें।

chat bot
आपका साथी