क्रिकेट प्रतियोगिता में आनंद शुक्ल व सनराइज क्लब को मिली जीत Prayagraj News

केपी कॉलेज मैदान पर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आनंद शुक्ल और सनराइज क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीते।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 01:59 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 10:09 AM (IST)
क्रिकेट प्रतियोगिता में आनंद शुक्ल व सनराइज क्लब को मिली जीत Prayagraj News
क्रिकेट प्रतियोगिता में आनंद शुक्ल व सनराइज क्लब को मिली जीत Prayagraj News

जेएनएन, जेएनएन। कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन लीग में केपी कॉलेज मैदान पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आनंद शुक्ल और सनराइज क्रिकेट क्लब ने मैच जीतकर पूर्ण अंक प्राप्त किए।

केपी कॉलेज मैदान पर साई क्रिकेट क्लब ने 157 रन बनाए

केपी कॉलेज मैदान पर साई क्रिकेट क्लब ने 36.1 ओवर में 157 रन (सरस यादव 80, सूरज सरोज 33, शुभ शर्मा 4/15, अमर काला व अश्विन पांडेय 2-2 विकेट) बनाए। जवाब में आनंद शुक्ल क्रिकेट क्लब ने 25.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 163 रन (अमर काला 71 नाबाद, बृजेंद्र त्रिपाठी 39, रोहित मधवार 28 नाबाद, सलमान व नवनीत एक-एक विकेट) बना लिए। इसी प्रकार परेड मैदान पर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन (इम्ब्रोस अहमद 40, मोहम्मद तैमूर 32, ऋतिक दयाल 26, अब्दुर रहमान 25, अनुज शर्मा 3/37, शिवम शुक्ल 2/18) का स्कोर बनाया। जवाब में सनराइज क्रिकेट क्लब 33 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन (शिवांश यादव 76, अनुज शर्मा 23, निखिल मिश्र 19 नाबाद, विराट जायसवाल 4/34) बना मैच को अपने पाले में कर लिया।

डॉ. रवि वर्मा अंडर-19 लीग

ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर डॉ. रवि वर्मा अंडर-19 लीग में स्पोर्ट्स पॉइंट ने रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट पर 76 रन से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स पॉइंट ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन (सुमित अग्रवाल 54, विकास पाल 38, राज सिंह 21, संजय यादव 3/37, मो. आदिल व मो. तालिब 2-2 विकेट) बनाकर रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट को 18.3 ओवर में 102 रन (विश्वनाथ शुक्ल 26, विभव कुशवाहा 20, मो. तालिब 16, अश्विन दुबे 4/12, राज सिंह 3/22) पर ऑल आउट किया।

मनीष देब-स्कंद गुप्त अंडर-16 लीग

मनीष देब-स्कंद गुप्त अंडर-16 लीग में एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब ने विराट स्पोर्टिंग क्लब को चार विकेट से पराजित किया। फाफामऊ मैदान पर विराट स्पोर्टिंग क्लब द्वारा 32.5 ओवर में बनाए गए 137 रन (आकाश शुक्ल 41, विशाल कनौजिया 25, जयहिंद, ओम प्रकाश व अचिंत्य सिंह 2-2 विकेट) के जवाब में एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब ने 28.4 ओवर में 6 विकेट पर 139 रन (मो. मोईन 46, शैलेंद्र सिंह 32, सूर्य प्रकाश सिंह व विजय कुशवाहा 2-2 विकेट) बनाए।

chat bot
आपका साथी