Mission 2022: चुनावी अभियान के बीच प्रयागराज में संदेश यात्रा निकाल सपाइयों ने दिखाई ताकत

नया कटरा में बधाई संदेश यात्रा को झंडी दिखाकर जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं का जोश देखकर साफ है कि वर्ष 2022 की राह आसान हो चली है। यात्रा मम्फोर्डगंज कटरा राजापुर एजी आफिस सिविल लाइंस अलोपीबाग सोहबतियाबाग होते हुए जगराम चौराहे पर पहुंची।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 09:10 AM (IST)
Mission 2022: चुनावी अभियान के बीच प्रयागराज में संदेश यात्रा निकाल सपाइयों ने दिखाई ताकत
नया कटरा में बधाई संदेश यात्रा को झंडी दिखाकर जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने रवाना किया

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के अवसर पर नया कटरा से सपा नेता अनूप यादव के नेतृत्व में बधाई संदेश यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताया गया। साथ ही यात्रा में भीड़ एकत्र कर पार्टी ने अपनी ताकत का भी अहसास कराया।

युवाओं का जोश बता रहा कि 2022 में सपा का रास्ता साफ

नया कटरा में बधाई संदेश यात्रा को झंडी दिखाकर जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं का जोश देखकर साफ है कि वर्ष 2022 की राह आसान हो चली है। यात्रा मम्फोर्डगंज, कटरा, राजापुर, एजी आफिस, सिविल लाइंस, अलोपीबाग, सोहबतियाबाग होते हुए जगराम चौराहे पर पहुंची। यहां बाबा रामअधार यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद नया कटरा पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। सपा नेता अनूप यादव ने कहा कि सपा का जनाधार जिस तेजी से बढ़ रहा है, विपक्षी पार्टियां बौखला गईं हैं। आज हर व्यक्ति सपा शासनकाल को याद कर रहा है। इसलिए कार्यकर्ताओं पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डट जाएं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, रवींद्र यादव ‘रवि’, अजय यादव, रेहान, पुलकित यादव, अंशू श्रीवास्तव, नितिन यादव, एजाज आदि रहे।

मंत्री अनुप्रिया ने की चुनावी तैयारियों पर चर्चा

प्रयागराज : केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल एवं अपनादल (एस) के कार्यकारिणी अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल शनिवार देर रात एक निजी कार्यक्रम में यहां पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अम्माद हसन उर्फ अमन नीवां समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान आगामी विस चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियां और उपलब्धियां बताने को कहा। इस मौके पर अम्माद हसन, अजीत राणा यादव, पंकज यादव, रोहित प्रताप सिंह, साहिल, रेहान, सलमान अली आदि रहे।

chat bot
आपका साथी