Prayagraj Weather Update: अधिकतम तापमान में उछाल, अगले कुछ दिनों में बादलों की वापसी और बूंदाबांदी की संभावना

Prayagraj Weather Update प्रयागराज में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आज की आर्द्रता अधिकतम 91 और न्यूनतम 57 मापी गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 10:02 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 10:02 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: अधिकतम तापमान में उछाल, अगले कुछ दिनों में बादलों की वापसी और बूंदाबांदी की संभावना
प्रयागराज के मौसम का पूर्वानुमान मौसम विज्ञानी ने लगाया है।

प्रयागराज, जेएनएन। फरवरी के तीसरे सप्ताह में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। इसके कारण बूंदाबादी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। वहीं इसी सप्ताह में ही सूरज की किरणें भी तेज होती जाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थमने के कारण मौसम में राहत देखने को मिलेगा। दिन की खिली धूप राहत पहुंचाने का काम करेगी। वहीं रात में कुछ दिनों तक बनी रहेगी। तीन दिन के भीतर बारिश की भी संभावना है। दिन के मध्य में सूरज की आवाजाही भी देखने मिलेगी।

आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आज की आर्द्रता अधिकतम 91 और न्यूनतम 57 मापी गई।

बोले मौसम विज्ञानी-अधिकतम तापमान बढ़ेगा

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय का अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक बादलों की वापसी की संभावना नजर आ रही है। उन्‍होंने कहा कि पहाड़ों पर बर्फबारी थम जाने के कारण अब सर्द हवाओं में कमी आएगी। दिन प्रतिदिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी।

दोरसे मौसम में बरतें सावधानी

इन दिनों दोपहर में तो गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं सुबह और रात में ठंड बरकरार है। सुबह तो वातावरण में हल्‍का कोहरा भी छाया रहता है। रविवार को भी सुबह कोहरा था, जिससे ठंड अधिक रही। ऐसे दो तरह के मौसम में स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहने की आवश्‍यकता है। बदलते मौसम में थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

डॉक्टर भूपेश गुप्ता बताते है कि मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है। खान-पान के साथ व्यायाम आदि पर जोर देना होगा। अभी गर्म कपड़े जरूर पहनें।

chat bot
आपका साथी