Coronavirus संक्रमण काल में मरीजों के लिए 'भगवान' बनी Allahabad University के युवाओं की टोली, मदद को है तैयार

अब तक यह टीम दर्जनों लोगों को इलाज दिलाने में कामयाब हो चुकी है। मरीज के बारे में पूरी जानकारी देने पर यह फेसबुक पर साझा की जाती है। साथ ही डॉक्टरों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है। इसके बाद मरीज को भर्ती कर लिया जाता है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:15 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:15 PM (IST)
Coronavirus संक्रमण काल में मरीजों के लिए 'भगवान' बनी Allahabad University के युवाओं की टोली,  मदद को है तैयार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के युवाओं की टोली कोरोना काल में मरीजों की सहायता कर रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस महामारी में आपकी तबीयत खराब होती है तो सबसे बड़ी समस्या अस्पताल की आती है। ज्यादातर अस्पताल मरीज को भर्ती करने से साफ इनकार कर रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंद को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अब आपकी इसी बेबसी को दूर करने के लिए सामने आई है इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के युवाओं की टोली। यह टोली गंभीर मरीजों को अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रही है, वह भी निश्‍शुल्‍क। टोली के सदस्‍य कमाई कर रहे हैं तो सिर्फ ढेर सारी दुवाओं की।

यह हैं टीम के सक्रिय लोग

इलाहाबाद विवि के पूरा छात्र अजित प्रताप सिंह, विधि छात्र शैलजाकांत त्रिपाठी, कौस्तुभ त्रिपाठी, आशीष कुमार मिश्रा, चंदन मौर्या, लवलेश शर्मा, अरविंद कुशवाहा, ओपी यादव, दिव्यांश सुडेले, नवीन मिश्रा।

अब तक दर्जनों जरूरतमंदों को मिल चुका है इलाज

अब तक यह टीम दर्जनों लोगों को इलाज दिलाने में कामयाब हो चुकी है। मरीज के बारे में पूरी जानकारी देने पर यह फेसबुक पर साझा की जाती है। साथ ही डॉक्टरों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है। इसके बाद आसानी से मरीज को भर्ती कर लिया जाता है।

कोरोना को हराएंगे लेकिन हम न हारेंगे

इलाहाबाद विवि के विधि छात्र शैलजाकान्त त्रिपाठी और कौस्तुभ त्रिपाठी बताते हैं कि उनका मकसद है कि वह सब मिलकर कोरोना को हराएंगे। भरोसे के साथ मुस्कुराते हुए कहते हैं जीत तो अपनी ही होगी। हार केवल कोरोना वायरस संक्रमण की होगी। अब तक कई लोगों की दुवाओं को यह टीम समेट चुकी है।

chat bot
आपका साथी