Allahabad University के प्रोफेसर जेपी मिश्र विधि विभाग के नए अध्यक्ष बने, दो वर्ष के लिए हुई नियुक्ति

प्रोफेसर मिश्र ने विधि की दो नई शाखाओं बौद्धिक संपदा अधिकार और साइबर विधि में हिंदी और अंग्रेजी में चार पुस्तकें लिखी हैं। यह पुस्तकें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:57 PM (IST)
Allahabad University के प्रोफेसर जेपी मिश्र विधि विभाग के नए अध्यक्ष बने, दो वर्ष के लिए हुई नियुक्ति
इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के विधि विभाग के नए अध्‍यक्ष प्रोफेसर जेपी मिश्र।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के प्रोफेसर जय प्रकाश मिश्र को विधि विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुलपति के निर्देश पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक वह दो साल तक इस पद का दायित्व संभालेंगे। अब तक यह जिम्मा प्रो. जेएस सिंह के पास था। प्रोफेसर मिश्र ने इविवि से बीएससी, एमएससी (गणित), एलएलबी, एलएलएम और विधि में डीफिल की उपाधि हासिल की है। वह 1993 बैच में एलएलएम के टापर थे। इसके लिए उन्हें दो गोल्ड मेडल भी प्राप्त हुए थे।

प्रोफेसर मिश्र की जानें उपलब्धियां

प्रोफेसर मिश्र ने विधि की दो नई शाखाओं बौद्धिक संपदा अधिकार और साइबर विधि में हिंदी और अंग्रेजी में चार पुस्तकें लिखी हैं। यह पुस्तकें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। इसके अलावा देश के प्रतिष्ठित जर्नल में 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। प्रोफेसर मिश्र ने विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है।

डा. नीतू का कार्यकाल बढ़ा

इलाहाबाद विश्‍वविद्याल के गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डाक्टर नीतू मिश्र का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इसके पहले कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष थीं। जब वह प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विवि की कुलपति बनीं तो उन्होंने डाक्टर नीतू को जिम्मा सौंप दिया। इसके बाद से वह पद पर बनी हुई हैं।

अविनाश बने सछास के प्रदेश सचिव

इलाहाबाद केंद्रीय विवि के छात्रनेता अविनाश विद्यार्थी को समाजवादी छात्रसभा उत्तर प्रदेश के कार्यकारणी का प्रदेश सचिव बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अविनाश लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े हैं। अविनाश ने अखिलेश के अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी