Prayagraj Weather News Update: प्रयागराज में जल्‍द बदलेगा हवाओं का मिजाज, गर्म हवा करेगी परेशान

Prayagraj Weather News Update मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी बोले कि मौसम में बदलाव दिखेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक से परिवर्तन की स्थिति को देखा जा रहा है । तीसरे सप्ताह में लू चलने के आसार हैं। माह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:22 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:22 PM (IST)
Prayagraj Weather News Update: प्रयागराज में जल्‍द बदलेगा हवाओं का मिजाज, गर्म हवा करेगी परेशान
मौसम परिवर्तन का प्रयागराज में असर एक बार फिर दिखेगा। मौसम विज्ञानी ने ऐसा अनुमान लगाया है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में मौसम के रंग में अजीबोगरीब बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी गर्मी का रिकॉर्ड टूटता है तो कभी अचानक बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो जाता है। अप्रैल के पहले सप्ताह में मौसम के ये दोनों रंग देखे गए। अब तेजी से मौसम गर्म हो रहा है। अब इसी क्रम में हवाओं का भी मिजाज बदलेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में गर्म हवा चलने लगेगी। जो धीरे-धीरे लू का रूप ले लेगी। धीरे-धीरे गर्म हवा तेज होती जाएंगी। इधर मार्च में ही मौसम के कई रंग भी देखे गए। मार्च के अंतिम दिनों में पारा 42 डिग्री के पास पहुंच गया था तो अप्रैल के पहले सप्ताह में 43 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया था। एक जहां गर्मी का रिकार्ड टूटा, तो मार्च माह में ही तीन बार बूंदाबांदी भी हुई। बादलों ने भी कई दिन घेराबंदी की, लेकिन परिणाम बारिश का नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार बढ़ती गर्मी से कुछ दिनों तक राहत के आसार हैं । माह के दूसरे सप्ताह तक मानसून फिर लौट सकते हैं।

प्रयागराज के तापमान पर डालें नजर

गुरुवार को न्यूनतम तापमान  22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम में सामान्य से तीन डिग्री की वृद्धि के साथ 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 59 और न्यूनतम 36 मापी गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी ने कहा

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि अप्रैल माह में और भी बदलाव देखे जाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक से परिवर्तन की स्थिति को देखा जा रहा है । तीसरे सप्ताह में लू चलने के आसार हैं। माह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। लगातार बढ़ रहे अत्यधिक तापमान में राहत मिलने के आसार हैं। आगामी कुछ दिनों में बारिश की संभावना है, ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ही भीतर जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है।

chat bot
आपका साथी